कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर भी भाजपा में गईं

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की टूूट रुक नहीं रही है। शुक्रवार को एक और विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। दिन में उन्होंने विधानसभा पहुंचकर इस्तीफा दिया तो शाम को वे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ले ली।

सुमित्रा देवी के इस्तीफे के बाद मप्र में कांग्रेस के 90 विधायक बचे हैं जो विधानसभा चुनाव के समय 114 थे। सुमित्रा देवी के पांच दिन पहले ही बड़ा मलहरा के विधायक प्रद्मुम्न सिह लोधी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए थे। मध्यप्रदेश में अब चुनाव आयोग को 26 सीटों पर उपचुनाव है तो जल्द ही

कांग्रेस के शासन में घुट रहा था जनप्रतिनिधियों का दमः शिवराजसिंह चौहान

                सदस्यता ग्रहण समारोह में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विकास के मंत्र को लेकर चल रही है और अब हम सब मिलकर प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जनप्रतिनिधियों का दम घुट रहा था, क्योंकि विकास कार्य ठप थे। जनता का कल्याण और क्षेत्र के विकास की तड़प उनके मन में रही है। श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ सूरज है। इसमें वर्षों से एक ही परिवार का नेतृत्व रहा है। एक नेता अध्यक्ष, सीएम और नेता प्रतिपक्ष सभी पदों पर कब्जा जमाते हैं। श्री चौहान ने कहा कि विकास और जनकल्याण भारतीय जनता पार्टी सरकार की प्राथमिकता रही है और श्रीमती सुमित्रा देवी कासडेकर ने क्षेत्र के विकास को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दल न होकर परिवार है और श्रीमती सुमित्रा देवी कासडेकर ने विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र देकर जिस भावना और संकल्प के साथ भाजपा की सदस्यता ली है, उस भावना का इस परिवार में सदैव सम्मान किया जायेगा।

कांग्रेस सरकार के कुशासन से त्रस्त थे पार्टी के जनप्रतिनिधिः विष्णुदत्त शर्मा

                समारोह में संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के 15 महीने के कुशासन से जनप्रतिनिधि त्रस्त थे। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने प्रदेश को गर्त में ले जाने का काम किया। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास के लिए जो कल्पना की थी, उसे कांग्रेस सरकार ने पूरा नहीं किया,  जिससे जनप्रतिनिधियों का कांग्रेस से मोहभंग होता गया। श्रीमती कासडेकर ने भी विकास के मुद्दे पर कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली है। श्री शर्मा ने कहा कि पूरी भाजपा और शीर्ष नेतृत्व आपके साथ हैं और सब मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले 100 दिनों में भाजपा सरकार ने जो कार्य किए है वह जनता के हित में रहे हैं। हम सब मिलकर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की विकास यात्रा को आगे बढ़ायेंगे।

विधायकों से मिलते नहीं थे तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथः श्रीमती कासडेकर

                सदस्यता ग्रहण समारोह में संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा देवी कासडेकर ने कहा कि मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस की 15 महीने की सरकार थी, तब विधायक होने के नाते क्षेत्र के विकास को लेकर मैं मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने भोपाल जाती थी। लेकिन मुख्यमंत्री को विधायकों से मिलने की फुरसत ही नहीं होती थी। क्षेत्र में विकास कार्य ठप्प थे। हमारी कोई सुनवाई नहीं होती थी। श्रीमती कासडेकर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मेरे साथ उपेक्षा का व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए ही मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today