कांग्रेस विधायक मसूद के कॉलेज के अतिक्रमण को नगर निगम ने गिराया

भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खानूगांव स्थित कॉलेज के अवैध निर्माण को नगर निगम के अमले ने जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से गिरा दिया। कॉलेज के निर्माण को लेकर लंबे समय से विवाद रहा है और विवाद के बाद भी यहां लगातार निर्माण चलता रहा है। हाल ही में यहां एक बड़ा शेड बनाया गया था। नगर निगम के अमले ने शेड और कॉलेज के कुछ पक्के निर्माण के हिस्से को बुलडोजर से गिरा दिया। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उनकी जमकर वकालत की है।

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने पिछले दिनों धार्मिक भावनाओं को कथित रूप से आघात पहुंचाने वाले फ्रांस के राष्ट्रपति और वहां के लोगों के कृत्य को लेकर भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया था। इसमें एक समुदाय के कई लोग जमा हुए थे। इसको लेकर मध्यप्रदेश की तीखी आलोचना हुई थी और प्रदर्शनकारियों पर आतंकवाद को संरक्षण देने के आरोप लगे। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस विधायक के नेतृत्व में प्रदर्शन का विरोध किया था। इसके बाद उपचुनाव से निपटने ही प्रशासन ने प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले कांग्रेस विधायक के कॉलेज के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today