-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
कांग्रेस विकास विरोधी, भाजपा विकास को लिए प्रतिबद्ध: तोमर
मध्यप्रदेश में 15 महीने कांग्रेस सरकार रही मगर मुरैना क्षेत्र में कोई भी सडक नहीं बनी। कांग्रेस सरकार जाते ही विकास के काम फिर शुरू हो गए है। भाजपा के पिछले कार्यकाल में विकास की कोई कसर बाकी नहीं रखी और आने वाले समय में भी बाकी नहीं रहेगी। भाजपा चंबल क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
यह बात केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कही। श्री तोमर रविवार को मुरैना जिले के अंबाह विधानसभा के पोरसा नगर, ग्रामीण, अंबाह नगर, ग्रामीण एवं दिमनी विधानसभा के थरा एवं सिहोनिया में आयोजित मंडल सम्मेलनों को सम्बोधित कर रहे थे।
श्री तोमर ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने इस क्षेत्र के पिनाड पुल का शिलान्यास किया था। उनका कार्यकाल समाप्त हो गया कांग्रेस की कई सरकारें आकर चली गयी लेकिन पिनाड के पुल पर ईंट भी नहीं लगी थी। अगर कांग्रेस का विकास पर भरोसा होता तो पिनाड पुल बन चुका होता। भाजपा सरकार ने पिनाड पुल का काम शुरू कराया। कांग्रेस सरकार ने पैमेंट नहीं किया, ठेकेदार भाग गए। अब इस पुल को जल्द बनाने का काम भाजपा सरकार करेगी।
श्री तोमर ने कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है। लोकतंत्र में चुनाव ही युद्ध होता है। पं. दीनदयाल जी कहते थे कि “सत्ता हमारे लिए साधन है, साध्य नहीं है।” लोकतंत्र में सत्ता रूपी साधन काम करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा डॉ. मुखर्जी और पं. दीनदयाल जी से हमको राजनीति के माध्यम से सेवा, विकास, परोपकार, दीन दुखियों की पीडा को दूर करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 खत्म करने के लिए डॉ. मुखर्जी ने 1953 में आवाज उठाई थी। अगर भाजपा में कथनी और करनी में समभाव नहीं होता तो आज यह स्वप्न साकार न होता। धारा 370 हमारे लिए नारा नहीं बल्कि इसको खत्म करना भारत की अखण्डता का विषय था। एक ऐसा कानून जो भारत को दो भागों में बांटता हो वह भाजपा को मंजूर नहीं था। इसलिए धारा 370 हटाने का हमेशा नारा लगाते रहे। जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है। आवाज तो 1953 में उठी थी उसमें आखिरी कील ठोकने का काम श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया।
श्री तोमर ने कहा कि वर्षों पहले हमको परेशान करने के लिए जब मुगल सम्राटों ने भारत पर आक्रमण किया तो राम जन्म भूमि को तहस नहस कर बाबरी मस्जिद वहां बनवाया। तब से लगातार हमारे पूर्वज अपने हृदय के अंदर यह दीप जलाए बैठे कि एक दिन जरूर आयेगा जब अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनेगा। बहुत संघर्ष हुआ, हजारों जाने चली गयी। लेकिन भाजपा न झुकी और न रूकी। देश ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को मौका दिया और आज अयोध्या में श्री राम मंदिर बनने जा रहा है। श्री तोमर ने कहा कि भारत आगे बढे, दुनिया के श्रेष्ठ शिखर पर पहुंचे और भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाला राष्ट्र बने, इस मंजिल को प्राप्त करना हमारे लिए अभी बाकी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में केन्द्र सरकार द्वारा 6000 रूपए प्रतिवर्ष दिया जाता है, परंतु अब प्रदेश सरकार इसमें 4000 रूपए ओर मिलाकर किसान के खातों में 10 हजार रूपए जमा करेगी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा हर वर्ग की चिंता की है। श्री तोमर ने उपस्थित जनसमूह को जीत का संकल्प दिलाते हुए कहा कि हम सबको मिलकर घर-घर, गांव-गांव जाना है और भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना है।
सम्मेलन को प्रदेश शासन के मंत्री श्री रामकिशोर कावरे, श्री गर्राज दण्डोतिया, श्री कमलेश जाटव, पूर्व विधायक श्री शिवमंगल तोमर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुरैना जिला अध्यक्ष श्री योगेश पाल गुप्ता, पूर्व मंत्री श्री मुंशीलाल, श्री कमलेश सुमन, सहित बालाघाट जिला अध्यक्ष श्री रमेश भटेरे सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply