-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस युवा नेता जयवर्घन सिंह जाएंगे UK
कांग्रेस विधायक जयवर्घन सिंह 14 से 20 मई तक यूनाइटेड किंगडम की यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के अंतर्गत वह लंदन और एडिनबर्ग (स्कॉटलैंड) जाएंगे। इस यात्रा का आयोजन ब्रिटिश हाई कमीशन और कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री असोसिएशन यूके के तत्त्वावधान में किया जा रहा है। इस यात्रा में भारत के अलग-अलग राजनीतिक दलों के युवा राजनीतिज्ञ भाग लेंगे।
इस यात्रा के माध्यम से भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच के राजनीतिक रिश्तों को मजबूती मिलेगी। यात्रा के माध्यम से दोनों देशों के युवा राजनीतिज्ञ अपने राजनीतिक अनुभव साझा करेंगे। इस यात्रा के माध्यम से दोनों देशों के बीच के संबंधों को नई ऊंचाई देने का प्रयास किया जाएगा।
इस यात्रा के माध्यम से युवा राजनीतिज्ञों को ब्रिटिश राजनीति, घरेलू नीतिगत प्राथमिकताएं, विदेश नीति, व्यापार व निवेश के मौकों के बारे में नई बातें सीखने को मिलेंगी। इस यात्रा के माध्यम से युवा राजनीतिज्ञ भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा कर सकेंगे।
निम्न युवा राजनीतिज्ञ यूके की यात्रा पर जाएंगे-
1.डॉ. अशोक लाहोटी, प्रदेश प्रवक्ता एवं मेयर जयपुर
2.श्री तनवीर सादिक, जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार, नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी,
3.डॉ. हिना भट्ट, जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी की महिला विंग की वाइस प्रेसीडेंट,
4.प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा, पूर्व कौशल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, उत्तर प्रदेश, समाजवादी पार्टी,
5.महुआ मोहित्रा, पश्चिम बंगाल विधानसभा सदस्य और जनरल सेकेट्री, तृणमूल कांग्रेस पार्टी,
6. जयवर्द्धन सिंह, मध्यप्रदेश विधानसभा सदस्य, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी,
7.आशीष शेलार, महाराष्ट विधानसभा सदस्य, भारतीय जनता पार्टी और प्रेसीडेंट भारतीय जनता पार्टी मुंबई इकाई,
8.सौरभ भारद्वाज, दिल्ली विधानसभा सदस्य, आम आदमी पार्टी,
9.अंगद सिंह, पंजाब विधानसभा सदस्य, भारतीय नेशनल कांग्रेस पार्टी,
10.तेजस्वी सूर्यनारायण, भारतीय नेशनल कॉंग्रेस की कर्नाटक यूथ विंग के जनरल सेकेट्री,
11.स्वदेश सिंह, भारतीय जनता पार्टी नेशनल पॉलिसी प्लानिंग एंड रिसर्च यूनिट के सदस्य,
12.मुहम्मद मुहासीन, केरल विधानसभा सदस्य, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया।




Leave a Reply