-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
कांग्रेस में कौन हो राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश में नेताओं की अलग-अलग पंसद
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में गुटीय राजनीति के बुलबुले उठने के बाद मध्यप्रदेश में भी नेतृत्व को लेकर नेताओं ने सुर लगाए हैं लेकिन ये सुर अलग-अलग राग में निकल रहे हैं। इससे देश के साथ मध्यप्रदेश में गुटीय राजनीति सामने आई है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की कमान सोनिया गांधी के पास रहे या राहुल गांधी संभालें, सबकी अलग – अलग पसंद है। प्रदेश के उम्रदराज नेता सोनिया गांधी को नेतृत्व देेने के पक्ष में हैं जिनमें कमल नाथ और दिग्विजय सिंह प्रमुख हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने राहुल गांधी को नेतृत्व संभालने की मांग की है।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में दो हिस्से में लिखा कि यह समय कॉंग्रेस को एक मत होने का है। मत भिन्नता का नहीं। उन्होंने कहा कि जिस परिवार ने देश की आज़ादी और उसके बाद जो देश के लिए त्याग और बलिदान किया है वह सर्व विदित है। मीडिया में जो कुछ आ रहा है मैं उस से सहमत नहीं हूँ। दिग्विजय सिंह ने कहा कि नेहरू गॉंधी परिवार के बिना कॉंग्रेस की मैं कल्पना भी नहीं कर सकता।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा श्रीमती सोनिया गांधी के नेतृत्व पर कोई भी सुझाव या आक्षेप बेतुका है।मैं श्रीमती सोनिया गांधी से अपील करता हूं कि वे अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करें और कांग्रेस का नेतृत्व करती रहें।
Leave a Reply