-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
कांग्रेस प्रदेश के चुनाव में अपेक्षित एक लाइन का प्रस्ताव पारित, सोनिया गांधी को अधिकृत
मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के लिए आज बुलाई प्रदेश प्रतिनििधियों की बैठक में पीसीसी अध्यक्ष, कार्यकारिणी पदाधिकारियों, मप्र चुनाव समिति तथा एआईसीसी सदस्यों के मनोनयन के लिए एक लाइन का प्रस्ताव पारित कर दिया गया। प्रदेश प्रतिनिधियों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ये सभी मनोनयन करने के लिए अधिकृत कर दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव की कवायद का आज प्रदेश प्रतिनिधियों की बैठक से साथ समापन हो गया। प्रदेश प्रतिनिधियों को पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, एआईसीसी के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल ने संबोधित किया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी, एआईसीसी सदस्यों के मनोनयन के लिए अधिकृत करने का प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव पर पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने सभी प्रदेश प्रतिनिधियों से हाथ उठाकर सहमति मांगी और इसे पारित कर दिया गया।
प्रस्ताव के पहले कमलनाथ-जेपी का संबोधन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए आप लोगों को यह समझाएं कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। भाजपा के 18 साल के कार्यकाल के बारे में बताएं। आपकी निष्ठा ही कांग्रेस को सत्ता में वापस ला सकती है। वहीं, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने प्रदेश प्रतिनिधियों को कांग्रेस की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। कहा कि जो लोग प्रतिनिधि नहीं बन पाए हैं, उन्हें साथ लेकर काम करें क्योंकि अगर वे पीछे रह गए तो कांग्रेस से छूटने का डर बना रहेगा।




Leave a Reply