-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
कांग्रेस पिटी हुई फिल्मः गृह मंत्री नरोत्तम
भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को पिटी हुई फिल्म बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्म का ट्रेलर कौन देखेगा। अब तक 54 विधायक कांग्रेस को छोड़ गए या उनका मन बदला है। हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव में एकसाथ 14 कई विधायकों ने क्रास वोटिंग की थी।
मिश्रा ने कहा कि खरीद फरोख्त की शुरुआत कमलनाथ ने की थी और नारायण त्रिपाठी व शरद कौल को एक विधेयक को पारित कराने ले गए थे। वे भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। वे नैतिकता और सौदेबाजी नहीं होने की बात करता है। जबलपुर में हाल ही में एक विधायक कमलनाथ के बारे में बोल चुके हैं। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर उम्र हावी हो रही है और वे कहीं भी कुछ भी बोल देते हैं।
अमित शाह भारत की अमिट छाप
डॉ. मिश्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भारत की अमिट छाप बताया। उनके भोपाल दौरे में 415 करोड़ के 1537 पुलिस कर्मियों के आवास व प्रशासनिक भवनों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक सहित चार कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मिश्रा ने शाह के कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा भी लिया।




Leave a Reply