-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस ने 15 माह के शासन में प्रदेश का विनाश कियाः तोमर
आजादी के बाद देश और प्रदेश में कांग्रेस ने दशकों तक राज किया। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास को लेकर कुछ नही किया। मध्यप्रदेश 2003 के पूर्व बीमारू राज्य कहलाता था। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार ने प्रदेश का चहुमुंखी विकास कर प्रदेश को 15 वर्षो में विकसित राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया, लेकिन कांग्रेस ने 15 माह में ही प्रदेश का विनाश करने का काम किया।
यह बात केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गुरूवार को रायसेन, राजगढ़, व शिवपुरी में जनसभाओं में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
आपका एक वोट प्रदेश एवं केन्द्र सरकार को ताकत देगा
केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने अपने 15 महीनों के शासन में कोई एक भी ऐसा काम नहीं किया है, जिसे कांग्रेस के लोग इस चुनाव में जनता को गिना सकें। ये मध्यप्रदेश की दशा और दिशा को तय करने वाले चुनाव हैं, जिसमें फैसला आप को करना है। भाजपा में दिया आपका एक वोट प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार को विकास के लिए स्थायित्व देगा जिससे केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को ताकत मिलेगी। यही ताकत भारत देश को दुनिया का श्रेष्ठ राष्ट्र बनाएगी।
महिलाओं का अपमान कांग्रेस की संस्कृति है
श्री तोमर ने कहा मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाएं बंद कर के जनता को परेशान करने का काम किया। भारतीय जतना पार्टी की सरकार प्रदेश में आते ही कोरोना संकट के बावजूद विकास के बावजूद उन्हें फिर से शुरू कर दिया। श्री तोमर ने कहा कि कमलनाथ जी सभाओं में जाते हैं,लेकिन ये नहीं बताते कि उनकी सरकार ने 15 महीनों में क्या काम किया। उनके पास कुछ बताने को नहीं है,इसलिए वे ऊटपटांग बयानबाजी कर रहे हैं, महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। महिलाओं का अपमान कांग्रेस की संस्कृति है। श्री तोमर ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस पार्टी में परिवार, भाई-भतीजावाद हावी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार देश के विकास, मान-सम्मान को बढ़ाने में लगी है। दुनिया में आज भारत एक श्रेष्ठ राष्ट्र के रुप में उभरकर सामने आ रहा है।
इस अवसर पर राजगढ़ में सांसद श्री रोडमल नागर, जिलाध्यक्ष श्री दिलवर यादव, भाजपा प्रत्याशी श्री नारायण सिंह पवार, नरसंहगढ़ विधायक श्री राज्यवर्धन सिंह, पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा, श्री हरिचरण तिवारी एवं सांची सभा में चुनाव प्रभारी श्री रामपाल सिंह, पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र पटवा, भाजपा प्रत्याशी श्री प्रभुराम चौधरी उपस्थित थे।




Leave a Reply