-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
कांग्रेस ने व्हिप जारी की, राजस्थान मामले में बयान देना अनुशासनहीनता होगी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान के घटनाक्रम को लेकर किसी भी नेता या कार्यकर्ता द्वारा बयान देने पर उसे अनुशासनहीनता माने जाने का आदेश जारी किया है। एआईसीसी ने व्हिप जारी कर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कोई भी बयान नहीं देने की हिदायत दी है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के जी 23 के नेताओं ने आज रात दिल्ली में बैठक की जिसमें समझा जा रहा है कि वे अपने किसी नेता को कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ाने की रणनीति बना रहे हैं।
कांग्रेस के संगठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक आदेश जारी किया है जिसमें सभी कांग्रेसजनों से राजस्थान के घटनाक्रम में सार्वजनिक बयान नहीं देने की बात कही है। राजस्थान के मामले को पार्टी का अंदरुनी मामला बताया गया है। इसको लेकर सार्वजनिक बयान देने को अनुशासनहीनता की परिधि में माने जाने की बात कही गई है।
जी 23 के नेता सक्रिय
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए दिग्विजय सिंह-शशि थरूर के मैदान में उतरने की अटकलों के बीच जी 23 के नेता भी सक्रिय हो गए हैं। इन नेताओं में से कुछ ने दिल्ली में ही बैठक की। बैठक में अपने किसी साथी को चुनाव में उतारने की तैयारी रणनीति बनाने की चर्चा है। आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, भूपेंद्र हुड्डा, पृथ्वीराज चव्हाण में से किसी के चुनाव मैदान में उतरने की संभावना है।




Leave a Reply