-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस ने लिखा डायरेक्टर सीबीआई को पत्र
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर व्यापमं महाघोटाले की जांच कर रही जांच एजेंसी सीबीआई डायरेक्टर को पार्टी संगठन की ओर से भेजे गये पत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की इस घोटाले में संलिप्तता को लेकर दी गई।क्लीनचिट के बारे में स्थिति सार्वजनिक करने का आग्रह किया है, ताकि वास्तविकता सामने आ सके। पत्र में श्री मिश्रा ने यह भी कहा है कि इसके पूर्व भी सीबीआई के ही हवाले से गत 15 जून 2016 को एक राष्ट्रीय अंग्रेजी दैनिक अखबार में यह समाचार प्रकाशित हुआ था कि No Political conspiracy in Vyapam scam, says CBI ;यानि व्यापमं महाघोटाले में कोई राजनैतिक षड्यंत्र और संगठित अपराध नहीं हुआ है व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को क्लीनचिट दे दी गई है। एक जांच एजेंसी के हवाले से बार.बार प्रकाशित- प्रसारित ऐसे समाचार उसके द्वारा देश में न केवल समानांतर न्याय व्यवस्था संचालित करने का संकेत दे रहे हैं, बल्कि न्यायालयीन अवमानना के भी स्पष्ट प्रमाण है ।




Leave a Reply