कांग्रेस ने की प्रदेश प्रवक्ताओं, मीडिया पैनेलिस्टों की घोषणा

प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव द्वारा हटाए जाने के कुछ दिन पहले जारी प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्ट और रिसर्च विभाग के पदाधिकारियों की सूची को नवनियुक्त अध्य़क्ष कमलनाथ ने एकबार फिर जारी कर दी है। हालांकि यह सूची वही है लेकिन अध्यक्ष बदलने के साथ कार्यकारिणी भंग कर दिए जाने से पैदा हुए कंफ्यूजन की वजह से दोबारा यह सूची जारी की गई। फरवरी में हुए टैलेंट सर्च में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया है। मीडिया विभाग के प्रभारी मानक अग्रवाल ने बताया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने नरेन्द्र सलूजा को पूर्व में ही मीडिया से समन्वय हेतु समन्वयक के रूप में जिम्मेदारी सौप दी थी। वहीं जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, पंकज चतुर्वेदी एवं श्रीमती विभा पटेल को यथावत प्रवक्ता रखा गया है।
प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिन प्रदेश प्रवक्ताओं का चयन किया है, उनमें सर्वश्री योगेश यादव, मृणाल पंत, सुश्री नूरी खान, सुश्री दीप्तिसिंह, दुर्गेश शर्मा, सुश्री संगीता शर्मा, सैयद जाफर, अमित शर्मा, अमिताभ अग्निहोत्री, अब्बास हफीज, अमितसिंह बुंदेला, अजयसिंह यादव, अमिताभ गुप्ता, आनंद तारण, डॉ. अमिनउल खान सूरी, ब्रजेश पांडे, फिरोज सिद्वीकी, मिनेन्द्र डागा, मिथुनसिंह अहिरवार, सुश्री कविता शुक्ला, मुकेश शर्मा, रवि दांगी, संजयसिंह घोषी, संजय श्रीवास्तव, शेख अलीम, जयश्री हरिकरण, स्वदेश शर्मा, योगेन्द्रसिंह परिहार शामिल हैं।
मीडिया पैनलिस्टः
सर्वश्री अजीतसिंह भदौरिया, आशीष गेहलोत, हर्षद शर्मा, हिमांशु तिवारी, मनीष तिवारी, मजहर जाफरी, निधि श्रीवास्तव, ऋतु शर्मा, रोमा अग्रवाल, डॉ. नीतासिंह सिसौदिया, ओमप्रकाश रघुवंशी, पंकज शर्मा, प्रमोद द्विवेदी, राजकुमार उपाध्याय (केलू), राजेश तिवारी, राजेन्द्र ठाकुर, राम पांडे, रामप्रतापसिंह, रवि शुक्ला, रोशन रायकवार, शाहवर आलम, सिद्वार्थ माहुरकर, विनयसिंह राजपूत, विक्रम खंपरिया, विपुल यादव, विवायन खोंखल का चयन किया गया है।
मीडिया एवं पैनेलिस्ट के टैनर के रूप में रिचर्ड जार्ज, आरटीआई विभाग के लिए अमिताभ अग्निहोत्री एवं दिपेन्द्रसिंह ठाकुर का चयन किया गया है। रिसर्च हेतु भूपेन्द्र गुप्ता, परितोष नंदी, संदेश श्रीवास्तव और सावन कुमार श्रीवास्तव तथा क्रिऐटिव्ह व प्रोडक्शन के लिए शैेलेन्द्र सियाल का चयन किया गया है। मृणाल पंत को प्रवक्ता के साथ-साथ पैनेलिस्टों, सोशल मीडिया, आरटीआई, रिसर्च में समन्वयक कार्य की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today