-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
कांग्रेस ने अजा को केवल वोट बैंक मानकर शोषण किया: लाल सिंह
कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को डरा कर, झूठ बोलकर, भ्रम में रखकर वोट लेने का काम किया। इस वर्ग के उत्थान का कार्य नही किया। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को केवल वोट बैंक माना और हमारा शोषण ही किया है। कांग्रेस लगातार हमारी माता बहनों का अपमान कर रही है।
यह बात शनिवार को अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य ने बमोरी विधानसभा के ग्राम गजनी में भाजपा उम्मीदवार श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के पक्ष में आम सभा को संबोधित करते हुए कही।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने इस वर्ग के उत्थान का किया काम
श्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि जब बाबा साहब अंबेडकर जी पहला चुनाव दिल्ली से लड़े तो कांग्रेस ने उनको संसद में नहीं जाने दिया। दूसरा चुनाव भी वह लड़ कर हमारी आवाज बन कर संसद में जाना चाहते थे लेकिन वहां भी कांग्रेस ने उन को हराया। जबकि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 122 करोड रुपए से राष्ट्रीय स्मारक बनाया। शिवराज सिंह चौहान ने महू में 12.50 करोड़ से बाबा साहब का भव्य स्मारक बनाने का काम किया। जो हमारा सम्मान करता हो हमें उनके साथ खड़े रहना होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए तमाम योजनाएं बनाई जिसका लाभ इस वर्ग को मिला है। प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सोच है कि हर वर्ग बराबर से खड़ा हो और उसे सम्मान मिले जबकि कांग्रेस केवल हमें वोट बैंक मानती है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कैबिनेट मंत्री श्रीमती इमरती देवी का अपमान किया है इस चुनाव में हमें भाजपा को वोट देकर हमारी बहन के अपमान का बदला लेना है। उन्होंने जनता से आगामी 3 नवंबर को कमल का फूल का बटन दबाकर श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को विजय बनाने की अपील की।
इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज केरो, चुनाव संचालक श्री हरि सिंह यादव, जिला महामंत्री श्री अशोक शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री रमेश मालवीय, श्री नीरज निगम, श्री काशीराम अहिरवार, श्री राजेश खटीक, श्री बलवीर सिंह, श्री देवेंद्र रघुवंशी, श्री विकास अन्नोटिया आदि मौजूद थे।




Leave a Reply