-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने छात्रा की भरी फीस, दिलाया एडमीशन
मोदी सरकार की गलत नीतियों और शिवराज सरकार के कुशासन के कारण प्रदेश में दिनों दिन बढ़ रही महंगाई से गरीब आदमी को रोटी के लाले पड़ रहे हैं। बेरोजगारी के माहौल में बमुश्किल अपने बच्चों का पेट पाल रहे गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ाई-लिखाई से भी दूर होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आज नरेला विधानसभा क्षेत्र में सामने आया जहां एक वरिष्ठ भाजपा नेता की बेटी द्वारा संचालित तक्षशिला पब्लिक स्कूल ने फीस जमा नहीं करने के कारण एक गरीब परिवार के दो बच्चों, कक्षा 9वीं की छात्रा बबिता विश्वकर्मा तथा कक्षा 8वीं के छात्र देवेंद्र विश्वकर्मा का न रिजल्ट दिया और उन्हे स्कूल से निकाल भी दिया। प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला को जब यह जानकारी मिली तो वे स्कूल पहुंचे और स्कूल संचालिका श्रीमती प्रीति उपाध्याय से चर्चा कर दोनों बच्चों की फीस जमा की और उन्हें फिर से एडमीशन कराया और परीक्षा परिणाम दिलाया।
दोनों बच्चों ने क्षेत्रीय विधायक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से मदद की गुहार लगाई थी लेकिन उन्होंने उनकी गुहार को अनुसना कर दिया था।
शुक्ला आज स्कूल की संचालिका प्रीति उपाध्याय के पास दोनों बच्चों एवं उनकी मां को लेकर पहुंचे। दोनों बच्चों के पिता का डेढ़ साल पहले निधन हो चुका है। मां ने बताया कि वह मजदूरी करके दोनों बच्चों को पाल-पोस रही है। मां की इच्छा है कि दोनों बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल जाए ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें लेकिन बढ़ती महंगाई में बच्चों को पढ़ाना-लिखाना तो दूर उन्हें दो वक्त की रोटी खिलाना भी मुश्किल हो रहा है। शुक्ला ने मां की संवेदनाओं को समझते हुए दोनों बच्चों की 10 हज़ार रुपए स्कूल फीस जमा की। साथ ही घर खर्च चलाने के लिए 10 हजार रुपए दिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय कांग्रेस नेता राजकुमार राय मौजूद थे।




Leave a Reply