-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल कीमत वृद्धि के खिलाफ बैलगाड़ी सवारी की
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में एवं किसानों की मांगों को लेकर मंगलवार को मप्र कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ बैलगाड़ी की सवारी कर प्रदर्शन किया। बैलगाड़ी पर मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह आदि ने सवारी कर मुख्यमंत्री निवास की तरफ कूच किया लेकिन नानके पेट्रोल पंप के पास कांग्रेस नेताओं को रोक लिया गया।कांग्रेस ने मंगलवार को भोपाल की सड़कों पर उतरकर मप्र की भाजपा सरकार को घेरा। प्रदर्शन में मप्र कांग्रेस के मुखिया कमलनाथ, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया,वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ,भोपाल जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा ,पूर्व विधायक पीसी शर्मा, मानक अग्रवाल आदि शामिल है। दिग्गज नेताओं के साथ किसान कांग्रेस,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ियों पर सवार होकर और पैदल चलकर सीएम हाउस का घेराव करने की कोशिश की।
हालांकि भारी सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस ने नानके पेट्रोल पंप के पास ही प्रदर्शनकारियों को रोक लिया गया। इस बीच मुख्यमंत्री के 74 बंगला स्थित निवास को कुछ कांग्रेस नेताओं ने घेर लिया। बंगले पर लगी नाम पट्टिका पर रंग पोतकर नाम छिपाने का प्रयास किया और कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, congress, k, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply