-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस नेताओं के चित्र प्रदर्शित कर छोड़े काले गुब्बारे
भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी नरेला विधानसभा में भाजपा सरकार के एक वर्ष बनाम कांग्रेस सरकार के 15 माह के शासनकाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने एक साल पूरा हो गया है। इस एक साल की अवधि में कोरोना की विषम परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने गरीबों, किसानों और मजदूरों के कल्याण के लिए भरसक प्रयास किए हैं। इस अवसर पर श्री सूर्यकांत गुप्ता, श्री नितिन पाठक, श्री अशोक वाणी, श्री विमलेश ठाकुर सहित मंडल पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
श्री सुमित पचौरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार कहती थी उनके पास पैसा नहीं है। लेकिन हमें गर्व है कि कोरोना संकट के बावजूद मध्यप्रदेश भाजपा सरकार ने किसानों, स्ट्रीट वेंडर्स और अन्य हितग्राहियों के खातों में 1 लाख, 18 हजार करोड़ रूपए की राशि डालकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कमलनाथ सरकार जहां लोगों की छोटी-छोटी जरूरतों को पैसे न होने की बात कहकर टाल देती थी, वहीं शिवराज सरकार ने खराब आर्थिक स्थिति के बावजूद किसानों, मजदूरों के खातों में 1.18 लाख करोड़ की राशि डाली है।
श्री आलोक शर्मा ने उत्तर विधानसभा के गुरूनानक मंडल में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोरोना संकट और आर्थिक संकट होने के बावजूद बीते एक साल में हर क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। कांग्रेस ने किसानों से झूठ बोलकर, छल-कपट करके मध्यप्रदेश में जो सरकार बनाई थी, वो भ्रष्टाचार और आपसी खींचतान के कारण चली गई।
गुरु नानक मंडल में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने और अलीबाबा 40 चोर के तर्ज पर कांग्रेस सरकार के 15 महीने के कार्यकाल का काले गुब्बारे के साथ कमलनाथ सरकार के पूर्व मंत्रियों, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का चित्र प्रदर्शित कर आसमान में छोड़ा गया। इसी प्रकार वरिष्ठ नेता श्री उमाशंकर गुप्ता दक्षिण विधानसभा के मानस भवन के कार्यक्रम में शामिल हुए। मध्य विधानसभा, हुजूर विधानसभा, गोविन्दपुरा विधानसभा एवं नरेला विधानसभा के सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गुरु नानक मंडल के अध्यक्ष श्री राकेश कुकरेजा के नेतृत्व में 1 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी उपस्थित थे। ईदगाह हिल्स स्थित प्रभु नगर कम्युनिटी हॉल के पास पार्क में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री सुमित पचौरी श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री अभय पंडित, श्री मनोज राठौर, श्री पंकज चौकसे, श्री महेश मकवाना, श्री गौरव गुप्ता, श्री विकास सोनी, श्री शैलेश साहू, श्री हरदीप सिंह, श्री पूरन चौरसिया उपस्थित थे।




Leave a Reply