मध्य प्रदेश के विंध्य में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव 2018 में जिस तरह झटका लगा था, वह इस बार चुनाव के पहले मिला है। आज रीवा जिला पंचायत के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अभय मिश्रा और उनकी पूर्व विधायक पत्नी नीलम के साथ जिला व जनपद पंचायत के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा को ज्वाइन कर लिया है। पांच साल पहले कांग्रेस ज्वाइन के बाद हुई थी गिरफ्तारी, नीलम मिश्रा ने भी पति की गिरफ्तारी के विरोध में अपनी ही पार्टी भाजपा के खिलाफ विधानसभा में सदन के भीतर धरना दिया था। पढ़िये रिपोर्ट।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में रीवा के कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा एवं उनकी पत्नी पूर्व विधायक नीलम मिश्रा सहित कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुंदरिया आदिवासी, जनपद उपाध्यक्ष मिश्रीलाल तिवारी, भोले तिवारी, जनपद सदस्य राजेन्द्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की सदस्यता लेने वाले सभी नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष एवं गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
कमलनाथ के पीसीसी चीफ बनने के पहले मिश्रा ने ज्वाइन की थी कांग्रेस अभय मिश्रा ने 2018 में उस समय कांग्रेस ज्वाइन की थी जब कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बने थे। तत्कालीन प्रदेश प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी। उस समय वे जिला पंचायत अध्यक्ष थे और उनकी पत्नी सेमरिया से विधायक थीं। उसके बाद अभय मिश्रा की गिरफ्तारी की खबर पर विधानसभा में उनकी पत्नी नीलम मिश्रा ने सदन में धरना भी दिया था।
अब कांग्रेस छोड़ने पर यह बोल रहे अभय मिश्रा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात अभय मिश्रा एवं श्रीमती नीलम मिश्रा ने कहा कि आज हमारी घर वापसी हुई है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का आभार व्यक्त करते है। अभय मिश्रा ने कहा कि मैं भूलवश भाजपा छोड कांग्रेस में शामिल हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भीतरघात करना एक कल्चर बन गया है। कांग्रेस का मकसद सिर्फ सत्ता प्राप्त करना है, सेवा से कोई सरोकार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी में मन की शांति है और भाजपा के राज में हम सबका और जनता का हित सुरक्षित है, इसलिए पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
इंदौर नगर में प्रदूषित जल आपूर्ति के घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा कर निष्कर्ष, सुझाव एवं अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए राज्य शासन ने अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री संजय कुमार शुक्ल की अध् - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनामिक फोरम–2026 के पहले दिन दावोस में मध्यप्रदेश ने वैश्विक निवेश, नवाचार और सतत विकास के एजेंडे पर सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने तकनीक, नवकरणीय ऊर्जा, ए - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनॉमिक दावोस यात्रा के दूसरे दिन प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार श्री मनीष सिंह ने श्रीलंका के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी के चेयरमैन श्री कृष - 20/01/2026
Leave a Reply