-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने निकाली मशाल रैली
भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज शुक्ला के नेतृत्व में आज युवा कांग्रेसियों ने नरेला विधानसभा क्षेत्र में 20 फरवरी को होने जा रहे मध्य प्रदेश बंद के आह्वान को लेकर मशाल रैली निकाली। यह रैली नरेला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से निकली निकली।
प्रभात पैट्रोल पंप अशोका गार्डन से शाम 6:30 बजे विशाल। मशाल रैली प्रारंभ हुई, जिसमें नरेला क्षेत्र के युवा कांग्रेसियों ने भागीदारी की। उन्होंने नारेबाजी करते हुए लोगों से आह्वान किया कि वह 20 फरवरी को पेट्रोल डीजल और एलपीजी गैस के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि को लेकर किए जा रहे बंद को अपना समर्थन दें और अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखें।
श्री शुक्ला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार ने किसान और गरीबों की कमर तोड़ दी है। महंगाई चरम पर है और सरकार पेट्रोल डीजल और एलपीजी के दाम पर जमकर टैक्स वसूल रही है। यह वर्तमान में पेट्रोल डीजल और गैस के दाम अपने चरम पर हैं तो सरकार ने जब पेट्रोल के क्रूड ऑयल की कीमत कम थी तब भी लोगों को कोई राहत नहीं दी और आज भी कोई राहत नहीं है। श्री शुक्ला ने कहा कि इसी तरह से यदि महंगाई बढ़ती रही तो फिर लोगों को जीना मुश्किल हो जाएगा। मध्यमवर्ग पहले से ही कोरोना की चपेट में आने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर हो गया है। ऐसे में पेट्रोल डीजल और गैस के दामों में बढ़ोतरी से अन्य चीजों की के दामों में बढ़ोतरी होगी और देश में आने वाले समय में और महंगाई बढ़ेगी।
ऐसा लगता है कि अब मोदी सरकार के जाने के दिन आ गए हैं।
इस अवसर पर तारिक अली, तेजू जैन, आतिफ अली, फैज़ान खान, निसार अहमद, अमजद खान, संजीव तिवारी, दीपक दीवान, आशीष ओझा, महेश मेहरा, नेपाल ठाकुर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।




Leave a Reply