-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेशचंद्र जैन का निधन
प्रदेश कांगे्रस के पूर्व कोषाध्यक्ष और वर्तमान मंे जिला कांगे्रस अध्यक्ष सागर ग्रामीण, सागर निवासी बीड़ी उद्योगपति नरेशचंद्र जैन का आज शाम दुःखद निधन हो गया। बीते कुछ दिनों से भोपाल में जैन का इलाज चल रहा था, जैन प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ जी के बहुत ही करीबी थे।
प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय के सभाकक्ष में आयोजित शोकसभा में जैन के निधन पर गहरा दुःख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा दो मिनिट का मौन रखकर उनकी आत्मशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्री जैन के निधन से कांगे्रस पार्टी को हुई क्षति को कभी पूर्ण नहीं हो सकेगी। प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष प्रकाश जैन ने दिवंगत जैन की पारिवारित पृष्ठभूमि और कांगे्रस पार्टी के लिए उनके समर्पणभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका परिवार पीढ़ियों से कांगे्रस पार्टी के लिए समर्पित रहा है तथा लोगों के हित के लिए कई सराहनीय कार्य किये हैं। वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे और उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि दिवंगत जैन का परिवार और मेरा परिवार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार था और उनकी कांगे्रस में अटूट आस्था थी। वे कांगे्रस के लिए कुर्बान हो गए। शोक सभा में प्रदेश कांगे्रस के महामंत्री राजीव सिंह, अजीता वाजपेयी पांडे सहित अन्य कांगे्रसजन एवं प्रदेश कांगे्रस के कर्मचारी उपस्थित थे।




Leave a Reply