-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस के बागी विधायकों और बर्खास्त मंत्रियों ने कहा हम स्वतंत्र हैं, कहीं किसी ने बंधक नहीं बनाया
मध्यप्रदेश के कांग्रेस के बागी 16 विधायकों और छह बर्खास्त मंत्रियों ने बेंगलुरू में पत्रकार वार्ता में कहा कि उन्हें किसी ने बंधक नहीं बनाया है। वे स्वतंत्र हैं। मगर उन्होंने मध्यप्रदेश वापसी पर अपने आपको असुरक्षित बताया और कहा कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला हो सकता है तो वे कैसे सुरक्षित समझें। इसलिए जब तक केंद्रीय सुरक्षा बल की सुरक्षा नहीं मिल जाती वे भोपाल नहीं लौटेंगे।
बागी विधायकों व बर्खास्त मंत्रियों ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में अपनी बात को खुलकर रखा। बिसाहूलाल सिंह, एंदल सिंह कंसाना, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, इमरती देवी, मनोज चौधरी, मुन्नालाल गोयल, रक्षा सिरोनिया, रणवीर सिंह जाटव आदि ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। बागी राजवर्धन सिंह ने कहा कि जब सरकार बनी थी और वरिष्ठों की अनदेखी हुई तो वे तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मिले थे और वरिष्टों की मंत्रिमंडल में उपेक्षा की शिकायत की थी लेकिन किसी ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। एंदल सिंह कंषाना ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्यप्रदेश के नहीं बल्कि छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्र बनकर रह गए थे। बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि वे आदिवासियों के बड़े नेता हैं लेकिन सरकार ने उनकी उपेक्षा की। बिसाहूलाल सिंह ने कहा कोरोना के कारण विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित नहीं किया गया बल्कि फ्लोर टेस्ट से बचने के लिए किया गया है। कोरोना का इतना डर है तो मंत्रालय की छुट्टी क्यों नहीं कर देते।
विधायकों ने कहा वचन पत्र के वादों को नही निभाया गया इसलिए इस्तीफे दिया, ज्योतिरादित्य समर्थकों विधायकों का दावा मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हमे 5 मिनट भी धैर्य से नही सुना हम किसको अपनी समस्या बताई, हमारे विधानसभा क्षेत्र में 1 रुपये का भी काम नही हुआ। ज्योतिरादित्य समर्थक विधायकों का दावा सारे काम छिंदवाड़ा में हुए एक रुपये का काम हमारे विधानसभा क्षेत्र में मंजूर नही हुआ इसलिए हम सब ने विधायक पद से इस्तीफे दिए हैं।




Leave a Reply