-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों व वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक, नाथ आज मिलेंगे सोनिया से
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देशभर के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों व एआईसीसी के प्रमख पदाधिकारियों की गुरुवार को बैठक ली। इसमें मप्र के मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शामिल नहीं हुए जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सम्मलित हुए। कमलनाथ शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। यह उनकी सोनिया के अध्यक्ष बनने के बाद तीसरी मुलाकात है।
दिल्ली में गुरुवार को राजनीतिक सरगर्मी रही जिसमें कांग्रेस की देशभर के पीसीसी अध्यक्ष व एआईसीसी के महासचिवों और अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को बुलाया था। देश के मौजूदा हालातों पर चर्चा हुई। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एके अंटोनी जैसे वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे। सिंधिया, प्रियंका गांधी के पास वाली कुर्सी पर बैठे थे और वे बीच-बीच में राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर अापस में चर्चा करते देखे गए।
दिल्ली में गुरुवार को हुई बैठक में मध्यप्रदेश के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मुद्दे पर बिलकुल भी चर्चा नहीं हुई लेकिन कमलनाथ के गुरुवार की बैठक में नहीं आने को लेकर कयासबाजी भी की गई। हालांकि पीसीसी के उनके अधिकृत प्रतिनिधि नरेंद्र सलूजा ने बता दिया कि वे शुक्रवार को भोपाल में रहे हैं।




Leave a Reply