-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, प्रभारी-सह प्रभारियों की गुरुवार को बैठक
विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों के तहत कांग्रेस ने गुरुवार 25 अगस्त को एक बैठक बुलाई है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शामिल होंगे। इसमें कांग्रेस अपनी चुनावी तैयारियों की शुरुआत करेगी और जमीनीस्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए गाइड लाइऩ बनाएगी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया है कि इस बैठक में जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, कांग्रेस द्वारा नियुक्त जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों और कांग्रेस विधायकों को बुलाया गया है। बैठक सुबह 10 बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभाकक्ष में शुरू होगी। इसमें कांग्रेस मोर्चा संगठनों, विभागों के प्रदेश अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे। शेखर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ उक्त बैठक को संबोधित करेंगे।
बताया जाता है कि गुरुवार को आयोजित बैठक का मुख्य एजेंडा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बताया जा रहा है जिसको लेकर चर्चा की जाएगी। इसके लिए कांग्रेसजनों को अलग-अलग जिम्मेदारी भी दी जाएगी। बैठक में भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के नेताओं द्वारा विचार भी रखे जाएंगे।




Leave a Reply