-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
कांग्रेस की हल्ला बोल रैली, राहुल ने आटे की तौल लीटर बताया तो भाजपा ने उठाए सवाल
कांग्रेस ने आज भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई को लेकर हल्ला बोल रैली निकाली लेकिन रैली को संबोधित करते हुए जब राहुल गांधी आटा की नाप लीटर में बोल गए तो भाजपा ने उनके ज्ञान पर सवाल उठाए। भाजपा ने कहा कि कल वे पेट्रोल की तौल किलोग्राम बता सकते हैं।
कांग्रेस ने आज महंगाई को लेकर हल्ला बोल रैली की जिसमें राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को देश में लोगों के बीच बढ़ रही नफरत का कारण बताया। उऩ्होंने देश के दो उद्योगपतियों के हाथों में है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया कि वे 24 घंटे इन दोनों उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं। देश में महंगाई और बेरोजगारी का डर बढ़ता जा रहा है।
भाजपा ने कहा एक परिवार को बचाने के लिए हल्ला बोल
भाजपा ने कांग्रेस की इस रैली को एक परिवार को बचाने वाला बताया। पार्टी ने राहुल गांधी पर हमला बोला कि उन्हें यह नहीं पता कि आलू जमीन के नीचे पैदा होता है औऱ अब वे आटे की नाप लीटर बताते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कल वे पेट्रोल को किलोग्राम में नाप सकते हैं।
कमलनाथ ने रैली में यह कहा
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि देश के कोने-कोने से आये कांग्रेस परिवार के सदस्यो से मिलकर बड़ी खुशी होती है।आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस ने आम जनता की आवाज उठायी है। आज देश की तस्वीर आप सभी के सामने हैं। आज सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है। यही नौजवान जो देश का , विभिन्न प्रदेशों का नवनिर्माण करेंगे ,यदि उनका ही भविष्य अंधेरे में रहेगा तो कैसे देश का , प्रदेशों का नवनिर्माण होगा। देश की अर्थव्यवस्था कृषि क्षेत्र पर आधारित है औऱ जब किसानों की जेब में पैसा होगा, तभी गाँव की किराने की दुकान चलेंगी। उनके बच्चों की पढ़ाई भी तभी हो सकती है , वह अच्छे कपड़े भी तभी पहन सकते हैं। आज न्याय के लिये , खाद के लिये , अपनी फ़सलो के सही दाम के लिये किसान भटक रहा है , यह तस्वीर हमारे सामने है।




Leave a Reply