-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम उप चुनावों को लेकर हुई मजबूत
देश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी आईटी तथा सोशल मीडिया टीम को मजबूत बनाते हुए सोशल मीडिया सेल के राष्ट्रीय सह-समन्वयक तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र बाजपेयी को उपचुनावों में सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग तथा सभी 28 विधानसभाओं में प्रत्याशियों की सोशल मीडिया टीम से समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है|
डॉ. बाजपेयी की कुशल नेतृत्व क्षमता को देखते हुवे पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है| डॉ बाजपेयी की पहचान मध्यप्रदेश में कांग्रेस आईटी सेल की एक बड़ी टीम बनाने को लेकर है, वे पहले यूथ कांग्रेस तथा उसके बाद प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के दो बार अध्यक्ष रहे| अपनी कार्यशैली से छोटे से छोटे और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़कर एक निष्ठावान टीम तैयार की तथा एक बड़ा नेटवर्क खड़ा कर दिया जिससे पिछले चुनावों में भाजपा को पछाड़ते हुए प्रदेश में श्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की वापसी हुई|
हाल ही में डॉ. बाजपेयी को राष्ट्रीय कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में सह-समन्वयक बनाया गया तथा महाराष्ट्र, मुंबई और गोवा कांग्रेस सोशल मीडिया का प्रभार दिया| बाजपेयी के पुनः प्रदेश में सक्रिय होने से कार्यकर्ताओं की एक बड़ी टीम इन उपचुनावों में सक्रिय हो जाएगी तथा इसका फायदा कांग्रेस को सभी सीटों पर होगा|




Leave a Reply