-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
कांग्रेस की भोपाल नगर निगम प्रत्याशी चयन की बैठक
भोपाल नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित की गई थी जिसकी शनिवार पहली मीटिंग पूर्व मुख्यमंत्री व राजयसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह के भोपाल स्थित निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा मनोनीत किये गए प्रभारी पूर्व मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया व श्रीमती शारदा पाठक विशेष रूप से मौजूद थे।
बैठक में मुख्य रूप से निर्णय लिया गया कि नगर निगम चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में सक्रिय व पार्टी के निष्ठावान युवा कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का अवसर प्रदान किया जाएगा। सभी सदस्यों ने बारी बारी से चुनाव को लेकर अपने सुझाव रखे। बैठक में ये भी तय हुआ कि भोपाल नगर निगम चुनाव को लेकर घोषणा पत्र समिति का शीघ्र गठन किया जाए।
बैठक में प्रत्याशी चयन समिति के अध्यक्ष भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा व भोपाल जिला अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, समिति के सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक पीसी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद, डॉ महेंद्र सिंह चौहान, श्रीमती जयश्री हरिकरन, श्री नरेश ज्ञानचंदानी, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम भोपाल श्री सगीर अहमद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव, सेवादल अध्यक्ष सुश्री नमिता गौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संतोष कंसाना, एनएसयूआई अध्यक्ष श्री आशुतोष चौकसे विशेष रूप से उपस्थित थे।




Leave a Reply