-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस की कोर कमेटी बैठक में घेराव की रणनीति बनी
ज्यसभा चुनाव के लिए मप्र से प्रत्याशी चयन को लेकर मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नेताओं को चर्चा के लिए बुलाया है। मध्यप्रदेश से पांच राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जिसमें से एक सीट कांग्रेस के खाते में जाना है।
सूत्रों के मुताबिक प्रत्याशी चयन को लेकर राहुल गांधी ने अभा कांग्रेस के महासचिव व प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव को बुलाया है। वे उनके साथ प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा करेंगे। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, राज्यसभा सदस्य से निवृत्त हो रहे सत्यव्रत चतुर्वेदी और पिछड़ा वर्ग से जुड़े एक अन्य नेता का नाम चर्चा में है। इनके अलावा मप्र से बाहर के किसी नेता के नाम पर भी विचार किया जा सकता है।
वहीं मप्र कांग्रेस की कोर कमेटी की सोमवार को दिल्ली में बैठक हुई। इसमें 13 मार्च को होने वाले विधानसभा घेराव की रणनीति तथा विधानसभा चुनाव 2018 के लिए बुलाए गए आवेदनों के बाद की प्रक्रिया पर भी बातचीत की गई। सूत्रों के मुताबिक घेराव को लेकर कुछ नेताओं ने अपनी परेशानियां रखीं। 16 मार्च से होने वाले कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन की विभिन्न् समितियों में शामिल सांसद कमलनाथ की बैठकों में व्यस्तता से उनकी उपस्थिति पर संशय है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा अभी समाप्त नहीं हुई, जिसके 13 मार्च तक पूरी होने की संभावना भी नहीं है। इसलिए वे भी घेराव आंदोलन में शामिल नहीं होंगे। कोर कमेटी ने विधानसभा चुनाव के दावेदारों के आवेदनों की छंटनी और जीतने वाले दावेदारों का किस तरह से पता किया जाए, इस पर चर्चा की।




Leave a Reply