कांग्रेस का मेहदेले के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक सख्त रुख

प्रदेश के पन्ना जिले में स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की मंत्री कुसुम मेहदेले द्वारा एक बच्चे को लात मारे जाने के मामले में विपक्ष के तेवर शांत नहीं हो रहे हैं। कांग्रेस जहां गुरुवार को विधानसभा के विशेष सत्र में उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी मे है तो वहीं सड़क प र भी उसकी लड़ाई जारी है। आज कांग्रेस पार्षद मोनू सक्सेना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेहदेले के निवास का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई जिसके बाद उन्होंने गिरफ्तारी दी। वहीं पुलिस ने मंत्री के घर का घेराव करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today