-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
कांग्रेस कहीं मां-बेटे की पार्टी है तो कहीं पिता-पुत्र की, PCC कार्यकारिणी पर CM शिवराज का तंज
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की रविवार की रात को घोषणा के बाद आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमला बोला। उन्होंने राजनीतिक मामलों के लिए बनाई गई कमेटी में कमलनाथ के साथ नकुलनाथ को शामिल किए जाने पर कहा कि कांग्रेस कहीं मां-बेटे की पार्टी है तो कहीं पिता-पुत्र की। आईए आपको बताएं सीएम की पीसीसी की कार्यकारिणी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों को लेकर दी गई प्रतिक्रिया क्या है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी को सर्कस बताया। कहा अब कांग्रेस में कोई कार्यकर्ता नहीं बचा। जितने भी थे सबको पदाधिकारी बना दिया। इसके बाद भी कहा जा रहा है कि यह अंतिम नहीं है, अभी और बनेंगे। 150 महामंत्री बना दिए। कांग्रेस है, यह संख्या 550 भी कर सकते हैं।
कर्मचारियों-अधिकारियों को धमकी पर सीएम ने कहा उनका भी मान-सम्मान है
सीएम चौहान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बाद वरिष्ठ विधायक कांतिलाल भूरिया द्वारा सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को देख लेने, निपटा देने और मिटा देने की धमकी दिए जाने को लेकर कहा कि वे भी इन्सान हैं। उनका भी मान-सम्मान है। कांग्रेसियों की इस तरह की धमकी में उनकी कुंठा नजर आती है। भूरिया द्वारा आरएसएस की शाखा में जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की पहचान कर सूची बनाए जाने के बयान पर कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देशभक्तों का संगठन है। उसमें व्यक्ति निर्माण की ऐसी प्रक्रिया प्रारंभ हुई है जिससे देश के लिए जीने-मरने वाले लाखों स्वयं सेवक तैयार हो गए हैं। अब संघ का कांग्रेस कुछ नहीं बिगाड़ सकती।




Leave a Reply