कांग्रेस कमेटी पिछड़ा का प्रदेश में 12 अगस्त से “जन संसद संवाद”

कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग पूरे प्रदेश में जन संसद संवाद कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया है जो चार महीने तक चलेगा प्रत्येक जिला मुख्यालय में 12 अगस्त से चालू होगा और 12 नवम्बर तक 2021 तक चलेगा प्रत्येक महीने की 12 तारीख को प्रत्येक जिले में जिलास्तर पर “जन संसद संवाद” का आयोजन किया जायेगा I उसके बाद जिला संगठन के द्वारा प्रत्येक जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में तथा शहर के वार्ड स्तर तक कार्यक्रम का आयौजन चार महीने तक चलता रहेगा I

जन संसद संवाद में जनता की सीधे भागेदारी होगी जिसमे भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियो का पर्दाफाश किया जायेगा, भाजपा द्वारा किये गए झूठे वादों की पोल खोली जाएगी तथा देश के सामने खड़ी चुनैतियो, महगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, नोटबंदी, GST, कृषि कानून, पेट्रोल डीजल के मूल्यों में बेतहासा वृद्धि, OBC आरक्षण को समाप्त करने की साजिश, किसानो को दोगुना लाभ देने, खाद्य तेलों तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं में मूल्य वृद्धि, न्याय पालिका, कार्य पालिका, विधायिका के कार्यो में हस्ताक्षेप, मीडिया के माध्यम से जनता की आवाज़ दबाने का षडयंत्र, वैचारिक आज़ादी पर पावंदी, करोनाकाल मी आम जनता की दुर्दशा, अव्यवस्था के कारण लाखो लोगो की मौत, आकड़ो को छुपाना और दूसरी और चंद पुजीपतियो को लाभ दिलाने हेतु नीति बनाना उन्हें मजबूत करना अदि ऐसे मुद्दे है जिन पर संसद में बहस करने की आवश्यकता है लेकिन भाजपा सरकार ने जनप्रतिनिधियों का यह अधिकार भी समाप्त कर दिया है इन मुद्दों पर कोई चर्चा और बहस नहीं होती है I

इसीलिए जन संसद संवाद में उक्त मुद्दों पर विचार विमर्श होगा, खुली चर्चा होगी, प्रस्ताव पास होगा तथा सुझाव भी दिए जायेंगे जिस पर अमल करने के लिए सरकार पर दबाब बनाया जायेगा, उसके लिए म.प्र. कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा संवैधानिक तरीके से संघर्ष किया जायेगा I

भारतीय जनता पार्टी चुनाव के समय अच्छे अच्छे लुभावने नारे दे कर झूठे वादे करके जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन चुनाव के बाद उन वादों और नारों को भूल जाते है कला धन वापस लाने, दोषी को जेल भेजने, 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने, किसानो को दोगुनी आय करने , नोट बंदी से कला धन समाप्त करने, अच्छे दिन लाने, ओबीसी को हर क्षेत्र में भागेदारी देने,

 करोना से मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता देने भ्रष्टचार मुक्त प्रदेश और देश बनाने, महगाई कम करने, स्मार्ट शिटी, स्टार्ट क़स्बा,स्मार्ट गाव बनाने जैसे अनेको वादे किये गए जो अब भाजपा के अजेंडा से बाहर है I

नारों की आड़ में मोदी जी की नियति समझने की जरुरत है मोदी जी सदन में कहा था की सौगंध हमें इस मिटटी की मै देश नहीं बिकने दूंगा लेकिन देश के सारे पी.एस.यू. बेचे जा रहे है, एयर पोर्ट बंदरगाह  रेल, प्लेट फार्म, माइन्स बैंक इन्शुरन्स कंपनी बेचने के साथ ही अन्नदाता किसान की जमीन तक का सौदा कर डाला है, देश के सारे संसाधनों पर पूंजीपतियों का कब्ज़ा हो रहा है, चन्द पुजीपति माला माल हो रहे है देश और गरीब अवाम कंगाल हो रही है I

उपरोक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा भाग ले कर आम जनता की जो भी समस्या हो उससे भी अवगत कराये जनता के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय हो रहा है जनता का हक अधिकार मारा जा रहा है तो सभी बातो से हमें अवगत कराये कांग्रेस पार्टी, हम सब जनता को न्याय दिलाने की दिशा में प्रयास करेंगे, आपकी जो भी अन्य समस्याए एवं सुझाव हो उसकी जानकारी हमें office.pawanpatel1@gmail.com पर मेल करे, मोबाइल नम्बर “7067164996” पर व्हाट्स अप करे, अथवा प्रत्येक महीने की  12 तारीख को सुबह 11 बजे से 4 बजे शाम तक ज़ूम एप पर मीटिंग आई डी 7776913207 पासवर्ड “1234” के माध्यम से भी “जन-संसद-संवाद” कार्यक्रम मेंभाग ले कर अपनी बात रख सकते है I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today