-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस अध्यक्ष, बदलते बनते समीकरण, हाईकमान के प्रत्याशी पर पसोपेश
कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर दिल्ली में राजनीति गरमायी हुई है और दिन-रात समीकरण बदल रहे हैं। राजस्थान के विधायक दल के हाईकमान के आदेश के खिलाफ जाने के बाद दिल्ली में राजनीति केंद्रित हो गई है। एक तरह से अशोक गहलोत दौड़ बाहर हो गए हैं लेकिन हाईकमान के प्रत्याशी को लेकर पसोपेश की स्थिति है। दिग्विजय के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सामने आया मगर पवन बंसल द्वारा लिए गए नामांकन पत्रों में कौन भरेगा पर्चा, यह संशय है। शशि थरूर तो प्रत्याशी हैं मगर जी 23 की ओर से भी एक प्रत्याशी बनता दिखाई दे रहा है। यह नाम मनीष तिवारी के रूप में सामने आ रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में राजस्थान के घटनाक्रम ने पार्टी हाईकमान को हिलाकर रख दिया है। उस घटनाक्रम ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तगड़ा झटका दिया है और एक समय वे हाईकमान के सबसे विश्वस्त नेताओं में से एक गिने जाते थे लेकिन अब उन्हें मिलने के लिए सोनिया गांधी ने बारह घंटे से ज्यादा इंतजार कराया। वहीं, मध्य प्रदेश के दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो पदयात्रा के मुख्य सूत्रधार बनने के बाद हाईकमान के जिस तरह लंबे समय बाद नजदीक पहुंचे थे और इस घटनाक्रम के बाद उन्हें हाईकमान ने अध्यक्ष की दावेदारी के लिए आगे किया। उन्होंने भारत जोड़ो पदयात्रा के बीच दिल्ली पहुंचकर नामांकन पत्र लिया और गुरुवार की रात को ही मध्य प्रदेश के विधायकों का दल प्रस्तावक बनने के लिए उनके दिल्ली निवास पर पहुंच गया।
शुक्रवार सुबह फिर बदला समीकरण
नामांकन पत्र भरने का अंतिम दिन आज है और आज सुबह तेजी से दिल्ली में समीकरण बदले। मल्लिकार्जुन खड़गे के बंगले पर दिग्विजय सिंह पहुंचे। वहां उनके बीच करीब आधा घंटे चर्चा हुई और दिग्विजय वहां से रवाना हुए। इसके बाद यह चर्चा तेज हुई कि मल्लिकार्जुन खड़गे हाईकमान के अध्यक्ष प्रत्याशी हो सकते हैं और वे दोपहर साढ़े बारह बजे नामांकन पत्र भर सकते हैं। मगर दिग्विजय सिंह ने मीडिया से खड़गे से मुलाकात के बाद चर्चा नहीं की लेकिन हाथ का इशारा किया। इससे यह अंदाज लगाया गया कि वे नामांकन पर्चा भरेंगे। यह भी संकेत मिले कि नामांकन पर्चा भरने वालों में से हाईकमान के निर्देश पर इनमें से कोई एक नाम वापस लेगा।
दिग्विजय की वेणुगोपाल से मुलाकात
दिग्विजय के नामांकन पत्र लेने और उनके प्रस्तावकों के दिल्ली पहुंचने के घटनाक्रम के बाद खड़गे से उनकी मुलाकात से जो सस्पेंस शुरू हुआ था, वह कांग्रेस संगठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात में और बढ़ गया। वेणुगोपाल से मुलाकात के बाद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से दो शब्द कहकर इसे और गंभीर बना दिया। उन्होंने कहा कि इंतजार कीजिए।
मनीष तिवारी जी 23 के प्रत्याशी बन सकते
वहीं, कांग्रेस के जी 23 भी सक्रिय हो गया है और उसने गुरुवार की रात को बैठक की। शुक्रवार को मनीष तिवारी ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई है, यह अच्छा संकेत है। नामांकन पत्र भरे जाने और नाम वापसी के बीच बहुत लंबा समय होने तथा समीकरण बनने और बदलने की बात भी कही। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर पहले ही नामांकन पत्र ले चुके हैं और वे चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। उन्होंने भी मीडिया से चर्चा में कहा कि चुनाव से कांग्रेस मजबूत होगी।
बंसल ने क्यों लिए नामांकन पत्र, सस्पेंस बरकरार
एक तथ्य यह भी गौर करने लायक है कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता पवन बंसल ने भी नामांकन पत्र लिया है और वह नामांकन पत्र कौन भरेगा, यह सस्पेंस बरकरार है।




Leave a Reply