कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी नहीं प्रस्तावक की भूमिका में आए दिग्विजय, कहा खड़गे मेरे नेता

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर दिल्ली में घटित हो रहे घटनाक्रम में प्रत्याशियों की दौड़ में शामिल नेता अब प्रस्तावक की भूमिका में नजर आने लगे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की खबरों के बाद अशोक गहलोत से लेकर दिग्विजय सिंह तक जो संभावित प्रत्याशी माने जा रहे थे, वे प्रस्तावक बनने जा रहे हैं। अब मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच चुनाव की संभावना बनी है।

आज कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन है और सुबह से दिल्ली में समीकरण हर पल बदल रहे हैं। गुरुवार रात तक दिग्विजय सिंह अध्य़क्ष पद के प्रत्याशी माने जा रहे थे और उन्होंने नामांकन पत्र भरने की औपचारिकता वाली तस्वीरें तक सामने आने लगी थीं। मगर शुक्रवार को सुबह उनकी मल्लिकार्जुन खड़गे से चर्चा करने के बाद उन्होंने संकेत दिए और केसी वेणुगोपाल से मिलकर वे बोले इंतजार कीजिए। मगर करीब एक घंटे के बाद उन्होंने चुनाव मैदान से हटने का ऐलान कर दिया और कह दिया कि उन्हेंं पता नहीं था कि मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव लड़ने वाले हैं।
खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे दिग्विजय सिंह
जीवन भर कांग्रेस के लिए काम किया है। मेरी निष्ठा तीन बातों पर दलित आदिवासी और गरीब का पक्ष, दूसरा सांप्रदायिक सद्भाव के खिलाफ समझौता नहीं करता, तीसरा मेरी प्रतिबद्धता कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार के साथ है। कल मैंने उनसे मुलाकात की थी और उन्होंने कहा कि उनका अभी चुनाव लड़ने का मन नहीं है। आज सुबह जब खबरें आईं तो फिर उनसे मुलाकात की और उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई तो उन्होंने उनसे कहा कि आप पहले बता देते तो वे नामांकन पत्र ही नहीं लेते। अब वे उनके प्रस्तावक बनेंगे।
गहलोत भी मिलने पहुंचे खड़गे
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे। गहलोत भी खड़गे के प्रस्तावक बन सकते हैं। चुनाव लड़ने के लिए इच्छा जता चुके शशि थरूर अभी तक पीछे नहीं हटे हैं। अब चुनाव खड़गे और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच होने की संभावना दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today