-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की गहमा-गहमी से दिल्ली गरमायी, सोनिया-गहलोत चर्चा का केंद्र
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर दिल्ली में आज अधिकांश दावेदारों की मौजूदगी से सियासत गरमायी हुई है। सोनिया गांधी से दावेदारों की मुलाकातों का सिलसिला आज शुरू हो सकता है और सबसे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उनसे मुलाकात पर लोगों की नजर है। गहलोत की मुलाकात के बाद ही अटकलों पर विराम लगने के आसार हैं। दिल्ली में चल रहे घटनाक्रम के बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणगोपाल, सोनिया गांधी से मिलने उनके निवास पहुंचे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पिछले दिनों राजस्थान में हुए घटनाक्रम से शंका-कुशंकाओं का जो दौर शुरू हुआ वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज और कल का समय नामांकन पत्र दाखिल होने के लिए बचा है लेकिन अब तक चुनाव मैदान में उतरने वाले नेताओं के नाम फाइनल नहीं हो पाए हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले दिनों के राजस्थान विधायक दल के घटनाक्रम के बाद असमंजस में हैं। अब उन्हें राजस्थान नहीं छोड़ने के अपने निर्णय को अब मजबूती के साथ सोनिया गांधी के सामने रखने की कोशिश में दूसरे नेताओं का सहारा लेना पड़ रहा है।
वासनिक जोधपुर हाउस पहुंचे
बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत दिल्ली में जोधपुर हाउस में सोनिया गांधी से मिलने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई समय नहीं मिल पाया है। इससे राजस्थान के घटनाक्रम के बाद गहलोत से हाईकमान की नाराजगी झलक रही है। ऐसे में अब गहलोत को अपना पक्ष रखने के लिए सोनिया गांधी से समय लेने के लिए दूसरे नेताओं का सहारा लेना पड़ रहा है। राजस्थान सरकार के दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस में उनसे मिलने पार्टी के कुछ अन्य नेता भी पहुंचे जिनमें महासचिव मुकुल वासनिक भी बताए जा रहे हैं।
दिग्विजय सिंह केरल से दिल्ली पहुंचे
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में बताए जा रहे मध्य प्रदेश के दो बार के मुख्यमंत्री व भारत जोड़ो पदयात्रा के मुख्य सूत्रधार दिग्विजय सिंह भी केरल से दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके भी आज नामांकन पर्चा लेने की चर्चाएं सामने आई हैं और वे कल भी दिल्ली में रहेंगे। उनसे मुलाकात करने पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम भी दिल्ली में उनके आवास पर पहुंचे थे। रात दिग्विजय सिंह और कांग्रेस संगठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल एकसाथ केरल से दिल्ली पहुंचे हैं।




Leave a Reply