-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस अध्यक्ष के हाईकमान प्रत्याशी पर पसोपेश, दिग्विजय-गहलोत रात को दिल्ली पहुंच रहे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में हाईकमान के प्रत्याशी पर पसोपेश की स्थिति बनी हुई है। अब तक तस्वीर साफ नहीं हुई है कि हाईकमान का प्रत्याशी कौन होगा क्योंकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बैकफुट पर दिखाई दे रहे हैं औऱ आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। वहीं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के मुख्य कर्ताधर्ता मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आज फिर से दिल्ली पहुंच रहे हैं। इन दोनों नेताओं के दिल्ली पहुंचने से हाईकमान के अध्यक्ष प्रत्याशी की अटकलों का दौर फिर तेज हो गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष के लिए हो रहे चुनाव में नामांकन के लिए दो दिन बचे हैं लेकिन अभी तक तस्वीर धुंधली है। कौन-कौन प्रत्याशी होंगे और क्या मतदान की नौबत बनेगी, यह सवाल सभी कांग्रेस जनों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। राजस्थान में हाईकमान के निर्देश पर विधायक दल की बैठक बुलाए जाने और उसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समर्थकों के नहीं पहुंचने से कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के मैदान में गहलोत के अलावा कई नाम चर्चा में आ गए हैं। गहलोत समर्थकों की अनुशासनहीनता की वजह से हाईकमान के लिए जोखिम का समय है क्योंकि इस चुनाव के बाद हाईकमान के निर्देशों की अवहेलना की संभावनाओं पर भी मंथन किया जा रहा है।
गहलोत के बैकफुट पर जाने की चर्चा
कहा जा रहा है कि राजस्थान विधायक की बैठक के बाद बनी परिस्थितियों से सीएम अशोक गहलोत को भले ही पर्यवेक्षकों ने रिपोर्ट में बचा लिया हो लेकिन उनके समर्थकों के रवैये के लिए गहलोत को भी कहीं न कहीं जिम्मेदार माना जा रहा है। इन परिस्थितियों से गहलोत भी वाकिफ हो गए हैं और यह कहा जा रहा है कि वे बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। इसी वजह से आज वे दिल्ली जा रहे हैं और उनकी सोनिया गांधी से मुलाकात हो सकती है। गहलोत अपनी स्थिति को कितना साफ कर पाते हैं लेकिन यह जरूर है कि वे हाईकमान को उनके निर्देशों का पालन करते रहने की कसम अवश्य देंगे।
दिग्विजय भी दिल्ली पहुंच रहे
कांग्रेस अध्यक्ष के नामांकन को लेकर मचे घमासान में दिग्विजय सिंह ने एंट्री मारी है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत जोड़ो पदयात्रा की कमान संभाल रहे दिग्विजय सिंह भी आज रात को दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनकी सोनिया गांधी से मुलाकात की बात कही जा रही है। इन खबरों के बाद यह चर्चा फिर शुरू हुई है कि बदली हुई परिस्थितियों में दिग्विजय सिंह को हाईकमान कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ा सकती है। वैसे दिग्विजय सिंह कुछ दिन पहले कह भी चुके हैं कि हाईकमान जो भी जिम्मेदारी देगी, वह उसे स्वीकार कर लेंगे। तब उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में अपनी दावेदारी से साफ इंकार कर दिया था।
कमलनाथ, 2023 तक एमपी नहीं छोड़ने का कहकर पीछे हुए
वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने हाईकमान से मुलाकात के बाद बुधवाार को फिर साफ कर दिया है कि वे 2023 तक मध्य प्रदेश नहीं छोड़ सकते हैं तो उनके कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की संभावना बिलकुल खत्म हो गई है।




Leave a Reply