-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेसजन मिलकर भाजपा को हरायेंगे – दिग्विजय
प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की पहली बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हमारे लिए यह एक ऐसा अवसर है जब प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त वातावरण बना हुआ है। इस वातावरण को हमें जीत में बदलना है। यह तभी संभव है जब कांग्रेस का प्रत्येक व्यक्ति एक साथ खड़ा हो। समिति की यह पहली जिम्मेदारी है कि वह जिलों में दौरा कर पार्टीजनों को जोड़ें। उनसे कहें कि जितना कड़वा घूट पीना पड़े पी लें, लेकिन कांग्रेस को जिताने के लिए जी-जान लगा दें।
कमलनाथ ने समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पहली नवगठित समिति है जिसने अपनी बैठक फौरन बुलवाई। हर गांव में हमारा आदमी पहुंचना चाहिए। यह तभी संभव है, जब सभी लोग मिलकर काम करें। राहुल जी ने यह जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह को दी है।
कमलनाथ ने कहा कि हमारे बीच के कुछ प्रभावशाली लोग घर बैठ गये थे, कुछ डरा दिये गये थे, कुछ निष्कासित किये गये थे, या कुछ ने इस्तीफा दे दिया था। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कांग्रेस विचारधारा के हैं, लेकिन पार्टी में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे समर्पित कांग्रेसी हैं, जिन्हें स्थानीय एक व्यक्ति पसंद नहीं करता, लेकिन पार्टी उसे स्वीकार करती है। ऐसे सभी लोगों से समिति को बात करना है और उन्हें ससम्मान पार्टी में लाकर काम सौंपना है। हमारा उद्देश्य हटाने की अपेक्षा सबको जोड़ने में है।
दिग्विजयसिंह ने कहा कि कांग्रेस के सभी लोग एक हैं और कोई ताकत नहीं, जो हमंे हरा सके। हमें ऐसे लोगांे को भी साथ लेना है, जो ग्राम पंचायत, जनपद, नगर पालिका आदि के चुनाव लड़ चुके हैं। क्योंकि उनकी पकड़ कम से कम आठ-दस बूथों पर तो है। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा मंे पांच से पच्चीस हजार तक फर्जी मतदाता हैं। सबको मिलकर फर्जी मतदाताओं का पता लगाना है और उनके नाम सूची से हटवाना है।
दिग्विजयसिंह ने कहा कि समिति पूरे प्रदेश के दौरे की शुरूआत 31 मई को ओरछा से राम रजा के पूजन के साथ करेगी। समिति 31 मई को टीकमगढ़, एक जून को छतरपुर और दो जून को पन्ना जायेगी। राहुल जी के दौरे के कारण तीन से लेकर छह जून की तिथियां खाली रखेंगे। फिर द्वितीय चरण में खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, झाबुआ को शामिल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि समिति 31 अगस्त तक पूरे जिलों का दौरा कर लेगी।
दिग्विजयसिंह ने कहा कि समिति दौरे के समय हर जगह सामूहिक भोजन का आयोजन करेगी, जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता से लेकर सभी पदाधिकारी शामिल रहंेगे। समिति का संयोजक विनय दुबे को बनाया गया है जो समिति के पहुंचने के एक-दो दिन पूर्व गंतव्य पर जाकर पूर्व तैयारी करेंगे।
बैठक में विशेष रूप से आये सुरेश पचौरी ने कहा कि माहौल निश्चित रूप से बहुत अच्छा है। तैयारियां बहुत कुछ करना है। हर पोलिंग बूथ पर समिति बनाना होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फर्जी मतदाता को सूची से हटवाना है, इसके लिए वे आज ही चुनाव आयोग के समक्ष कांग्रेस का पक्ष रखने जा रहे हैं।
बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। महेश जोशी ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से पीछा छुड़ाना चाहती है। बारीकी से पता करना होगा कि कौन सा उम्मीदवार अच्छा है और चुनाव जीतकर आ सकता है। रामेश्वर नीखरा ने कहा कि नर्मदा यात्रा के दौरान गांव वालों ने कांग्रेस के पक्ष में बात की और कहा कि हमारे बीच में आपका कोई व्यक्ति नहीं आता। हमें उन तक पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं से आग्रह करना चाहिए। विनय दुबे ने कहा कि यह हमारे पास ऐसा अवसर है जब करो या मरो की स्थिति है। महेन्द्र जोशी ने कहा कि कार्यकर्ता को विश्वास दिलाना पड़ेगा कि पार्टी का हर बड़ा लीडर उसके साथ है। बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि जब-जब आदिवासी उम्मीदवार ज्यादा संख्या में जीतते हैं, तब-तब कांग्रेस की सरकार बन जाती है। समिति को आदिवासी क्षेत्रों मंे सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा।
विभा पटेल ने कहा कि हमें समाज के ऐसे वजनदार आदमी को भी अपने साथ लाना है, जो किसी पार्टी का नहीं है। हरिसिंह नरवरिया ने कहा कि अनुसूचित जाति के ऐसे प्रभावशाली लोगों को पार्टी से जोड़ना है, जिनके कहने पर वोट गिरते हैं। सुनील सूद ने कहा कि दौरे के समय उन लोगों को भी बुला लिया जाये, जिन्होंने छोटे-छोटे चुनाव लड़े हैं। राजेन्द्रसिंह गौतम ने कहा कि कार्यकर्ताओं को यह विश्वास होना चाहिए कि चुनाव जीतने के बाद उन्हें महत्व मिलेगा। सोहन बाल्मिकी ने कहा कि उस जगह ध्यान देना चाहिए, जिस सीट पर हम तीस-पैतीस साल से हारते आ रहे हैं। मुजीब कुरैशी ने कहा कि दौरे के पूर्व समिति के दो सदस्य एडवांस में जायें और लोगों से समन्वय कर होमवर्क कर लें।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, congress, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh, mp india, politics




Leave a Reply