-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कलेक्टर द्वारा रातभर प्रताड़ित करने की एसडीएम की शिकायत पर शासन ने मांगी रिपोर्ट
होशंगाबाद जिले में कलेक्टर शीलेंद्र सिंह द्वारा एक एसडीएम रवीश श्रीवास्तव को रातभर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। एसडीएम ने कई घंटे तक कलेक्टर शीलेंद्र सिंह द्वारा बंधक बनाकर अपने बंगले पर रखने और महत्वपूर्ण फाइलों को बिना औपचारिकता के लेकर दूसरे अधिकारी को दे दीजिए जाने के आरोप लगाए गए हैं। राज्य शासन ने मीडिया में ऐसी खबरें सामने आने पर कमिश्नर नर्मदापुरम रवींद्र कुमार मिश्रा से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।
रवीश श्रीवास्तव के खिलाफ कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने निर्देशों को नहीं मानने के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को एक कोर्ट से संबंधित फाइल को कलेक्टर द्वारा मांगे और उसे बिना हस्ताक्षर के अन्य किसी को सौंपने से डिप्टी कलेक्टर के इनकार के बाद यह घटनाक्रम शुरू हुआ। रवीश श्रीवास्तव के सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्र में यह आरोप लगाया गया है कि कलेक्टर ने कई घंटे तक प्रता़ड़ित किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मामले में विपक्ष को कमलनाथ सरकार पर हमला करने का एक और मौका आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता की स्थिति बनी हुई है।




Leave a Reply