-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कलेक्टर, कमिश्नर और आईजी बर्खास्त करने की मांग: सुरेंद्रनाथ
छत्रपति शिवाजी ब्रिगेड द्वारा शनिवार को भोपाल में समता चौक से मशाल जुलूस रोशनपुरा तक रैली के रूप में निकली। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्रनाथ सिंह ने मांग करते हुए कहा है कि जिला प्रशासन के लापरवाही से 11 बच्चों की जान चली गयी। उन्होंने कहा कि यह हृदय विदारक है। मासूम बच्चे जिन्होंने अभी दुनिया भी नहीं देखी थी, वह काल के गाल में समा गए।
सुरेन्द्रनाथ सिंह ने कहा कि मैं इस घटना से बहुत व्यथित हूं और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ से मांग करता हूं, जिला प्रशासन के जिम्मेदार कलेक्टर, नगर निगम कमिश्नर और आईजी को तुरंत बर्खास्त किया जाए। इनके कारण 11 परिवारों के चिराग बुझ गए। इस दुखद घड़ी पर छत्रपति शिवाजी ब्रिगेड उनके प्रति संवेदना व्यक्त करती है और भगवान से प्रार्थना करती है उन बच्चों को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।
इस अवसर पर उपस्थित थे छत्रपति शिवाजी ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री पप्पू पारवे, डॉ. गोरेलाल बडगैया, श्री प्रकाश मिरचंदानी, श्री सतीश विश्वकर्मा, श्री सुधीर जाचक, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री अमित जैन, श्री मुकेश दहाड़े, श्री निखिलेश मिश्रा, श्री राजकुमार विश्वकर्मा श्री सिद्धार्थ सोनवाने, श्री ओमप्रकाश तिवारी, श्री विशाल यादव, श्री सोनू खंडेलवाल, श्री दयाल सिंह परिहार, श्री तुषार सेन, श्री तिलक जोगी, श्री अमित राठौर, श्री बसंत मालवीय श्री अमित गुप्ता, श्री नरेश कमलेश यादव, श्री बॉबी मैना सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Leave a Reply