कलियासोत डेम क्षेत्र में धारा 144 लगाकर टाइगर दर्शन पर रोक

टाइगर का इलाका बन चुके कलियासोत डेम के आसपास अब जिला प्रशासन ने धारा 144 लगाने का फैसला किया है। इससे वहां टाइगर दर्शन के लिए जाने वाले लोगों की भीड़ को रोका जाएगा। गौरतलब है कि टाइगर कंजर्वेशन को लेकर एनजीटी ने हाल ही में जिला प्रशासन को जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने टाइगर को उसके इलाके में सुरक्षित घूमने का माहौल देने के लिए जिला प्रशासन को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इसके तहत ही टाइगर के कलियासोत इलाके में दो चैकपोस्ट तथा धारा 144 लगाने का फैसला किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today