-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
कला विविधताओं का प्रदर्शन ‘गमक’
संस्कृति संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच पर सीमित दर्शकों की उपस्थिति में आज कला विविधताओं के प्रदर्शन ‘गमक’ समारोह का शुभारम्भ संचालक, संस्कृति संचालनालय अदिति कुमार त्रिपाठी द्वारा दर्शक, श्रोताओं की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया |
गतिविधि में ख्यात शास्त्रीय गायक पंडित कुमार गन्धर्व की पुत्री और सुयोग्य शिष्या सुश्री कलापिनी कोमकली – देवास ने गायन का प्रारंम्भ रूपक ताल में निबद्ध पारंपरिक रचना राग श्याम कल्याण में ‘भरा रसिया’, तत्पश्चात क्रमशः ‘सावन की साँझ’, राग पुरिया धनश्री में ‘आ जरा दिन डूबा’ आदि बंदिशें प्रस्तुत की और निर्गुण पद गायन से विराम दिया| मंच पर हारमोनियम के साथ डॉ. विवेक वन्सोड़, तबले पर पवन सेन, तानपुरा पर सुश्री वैदेही व्यास और श्री चिरायु रजक ने संगति दी|
समारोह अंतर्गत 30 सितम्बर को श्री अभय माणके- इंदौर द्वारा ‘गीत रामायण’ की प्रस्तुति होगी|




Leave a Reply