-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
कर्मचारियों का दावा, सरकार ने 46 महीने में DA एरियर नहीं देकर बचाए 9775 करोड़

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले सरकारी कर्मचारी अब अपनी वेतन विसंगति से लेकर महंगाई भत्ते के नुकसान की गणना करने लगे हैं। कुछ इसी तरह के नुकसान की गणना महंगाई भत्ते की कर्मचारियों ने की है जिसको लेकर सरकारी कर्मचारियों का दावा है कि उन्हें राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता का एरियर नहीं देकर 46 महीने में 9775 करोड़ रुपए का बचा लिए हैं। इसके कारण सबसे ज्यादा नुकसान प्रथम श्रेणी व द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को एक लाख 85 हजार से चार लाख 65 हजार तो तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 64 हजार से एक लाख 20 हजार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 51 हजार से 60 हजार तक का नुकसान हुआ है। पढ़िये कर्मचारियों के इस दावे पर आधारित यह रिपोर्ट।
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने यह खुलासा अपने अध्ययन में किया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने मध्य प्रदेश शासन के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता केंद्रीय तिथि एवं केंद्रीय दर से न देकर पिछले 46 महीने में लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया है। तिवारी के मुताबिक जुलाई 2019 में 12% महंगाई भत्ता मिल रहा था 17% की घोषणा हुई लेकिन 5% महंगाई भत्ता नहीं दिया गया। इस प्रकार 12% महंगाई भत्ता सितंबर 2021 तक मिलता रहा। कुल 27 महीने तक 5% महंगाई भत्ता नहीं बढ़ा केंद्र द्वारा 17% दिया जा रहा था। यह कोरोना से पहले का काल था। 1 अक्टूबर 2021 से महंगाई भत्ते में 8% की बढ़ोतरी की गई 20% महंगाई भत्ता प्रदान किया गया। उसके बाद भी जब भी महंगाई भत्ता बड़ा है उसमें केंद्रीय दरों केंद्रीय तिथि का पालन ना होने से नुकसान हुआ।
मोटेतौर पर कर्मचारियों को हुए नुकसान का ब्योरा इस प्रकार जाना जा सकता है।
वेतन 5% 4%
जुलाई 19 जुलाई22
27 महीने 6 महीने
15500 44944 3720
17500 50,743 4200
19500 56542 4680
24000 69550 5760
25300 73360 6072
32700 94817 7848
56100 162668 13464
79900 231678 19176
123100 356941 29544
141000 408844 33840
केंद्र द्वारा जनवरी 2023 से 42% किया राज्य सरकार द्वारा 38% दिया जा रहा है उसका नुकसान
जनवरी 23 से अप्रैल 2023
15500 2480
17500 2800
19500 3120
24000 3840
25300 4048
32700 5232
56100 8976
79900 12640
123100 19696
141000 22560
जुलाई 2019 से अप्रैल 23 तक महीने में कुछ वेतनमान का उदाहरण. उनमें कितना नुकसान हुआ
कुल नुकसान जो हुआ उसका विवरण
वेतनमान नुकसान
15500 51144
17500 57743
19500 64342
24000 79150
25300 83480
32700 107897
56100 185108
79900 263494
123100 406181
141000 465244
नोटः इसमें कर्मचारी अपने वेतनमान के हिसाब से देख सकते हैं उनका कुल कितना नुकसान हुआ है।.
- जो नुकसान है पिछले जुलाई 2019 से अप्रैल 2023 तक महंगाई भत्ते का जो एरियर नहीं दिया है उसका बताया गया है जो महंगाई भत्ता केंद्र सरकार ने दिया है उसी से गणना की गई है बगैर इंक्रीमेंट लगाए बताया गया है अब आप अपना इंक्रीमेंट लगाएंगे तो कितना नुकसान हो गया सोचने वाली बात है।
- जुलाई 2019 के बाद सेवानिवृत्त होने वाले साथियों को तो और भी अधिक नुकसान हुआ है।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal breaking news, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, bhopal latest news, bhopal madhya pradesh, bhopal madhya pradesh india, bhopal madhyya pradesh india, bhopal mp, bhopal mp india, bhopal news, Bhopal news headlines, bhopal news hindi, bhopal news in hindi, bhopal news online, bhopal samachar, bhopal today, bhopalnews, breaking news, hindi breaking news, MP Breaking news, MP government, mp india, mp news, MP News Today, MP NewsMP Breaking news, MP Political news, mpnews
Leave a Reply