कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं लेकिन मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस नेता वहां के चुनाव प्रचार को लेकर आमने-सामने हो गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग को सौंपी गई स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर मध्य प्रदेश के नेता एक-दूसरे दलों की नीति पर कटघरे में खड़ा करने के लिए वॉकयुद्ध छेड़े हैं। रिपोर्ट में पढ़िये दोनों दल के नेता एक-दूसरे की किन खामियों को उजागर कर रहे।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर मध्य प्रदेश के भाजपा और कांग्रेस नेताओं की नजरें हैं क्योंकि इसके बाद दोनों ही पार्टियों के नेतृत्व का यहां होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट जाएगा। ऐसे में कर्नाटक चुनाव में भाजपा और कांग्रेस नेतृत्व के उठाए जा रहे कदमों पर मध्य प्रदेश के नेता नजरें गाड़े हैं। आज निर्वाचन आयोग को पार्टी नेतृत्व ने स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी दी है तो मध्य प्रदेश के नेता यहां की दृष्टि से उसकी समीक्षा करने में जुट गए हैं।
कांग्रेस के किसी भी नेता का नाम नहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस स्टार प्रचारकों में मध्य प्रदेश के किसी भी नेता को शामिल नहीं किया गया है। 40 स्टार प्रचारकों में न पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का नाम है न वहां के कभी प्रभारी महासचिव रहे दिग्विजय सिंह या पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी या अरुण यादव का नाम नहीं है। जबकि कमलनाथ करीब 40 साल तक केंद्रीय संगठन व केंद्र सरकारों में मंत्री रह चुके हैं। वहीं, 40 स्टार प्रचारकों की सूची में राज बब्बर, कन्हैया कमार जैसे नेताओं के नाम भी हैं। इसको लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने चुटकी लेते हुए ट्वीट भी किया है।
भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम दूसरे नंबर पर वहीं, भाजपा की कर्नाटक विधानसभा के स्टार प्रचारक सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम दूसरे नंबर होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन रिमोट कंट्रोल से चल रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य़क्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम स्टार प्रचारकों में शीर्ष पर है तो भाजपा में दूसरे नंबर पर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई जलजनित घटना के संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज इंदौर में समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. याद - 31/12/2025
पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के उत्कृष्ट नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और सशक्त दिशा-निर्देशन में मध्यप्रदेश पुलिस ने वर्ष 2025 में प्रदेश में ऐतिहासिक सफलताएँ प्राप्त की हैं। इनमें प्रदेश को नक्सल मुक् - 31/12/2025
पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह दिसंबर में सेवानिवृत्त चार कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा नेबुधवार को भावभीनी विदाई दी। डीजीपी ने सभी को प्लांट एवं स्मृति चिन्ह भ - 31/12/2025
Leave a Reply