करकरे के साथी रियाजुद्दीन देशमुख साध्वी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे

छब्बीस ग्यारह की घटना में शहीद हुए मुंबई पुलिस के एटीएस चीफ हेमंत करकरे के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के पहले ही दिन दिए गए करकरे के खिलाफ बयान से सुरक्षा बलों के जवानों में निराशा का भाव है। अब करकरे के एक पूर्व साथी रियाजुद्दीन देशमुख ने अपने बॉस के खिलाफ बयान देने वाली साध्वी के खिलाफ मोर्चा खोला है।

देशमुख ने भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे का फैसला कर लिया है। वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में रहेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रज्ञा सिंह के चुनाव मैदान में आने से भाजपा की एकतरफ जीत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today