-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कमल नाथ ने टाइगर का जवाब घोड़े के प्रकार बताकर दिया
पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के टाइगर जिंदा है बयान का जवाब रतलाम के सैलाना में दिया। उन्होंने कहा कि टाइगर के साथ-साथ घोड़े भी कई तरह के होते हैं। एक वो घोड़े होते हैं तो शादी में सज सजाकर नाचने जाते हैं और दूसरे रेस के घोड़े होते हैं। इसी तरह टाइगर भी कई प्रकार के होते हैं, एक पेपर का और दूसरा सर्कस का।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रतलाम के सैलाना में दिवंगत प्रभुदयाल गहलोत की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम और पत्रकारों से चर्चा में सिंधिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि न मैं महाराजा हूं , न मामा और न ही मैंने कभी चाय नहीं बेची। मैं तो बस कमलनाथ हूँ। जनता तय करेगी कि कौन क्या है। शिवराज मंत्रिमंडल सौदे का मंत्रिमंडल है। भाजपा ने मध्यप्रदेश का जमकर अपमान किया है।
कमल नाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा कि उपचुनाव हैं तो वे जहां भी जाएंगे कोई न कोई घोषणा जरूर करेंगे। प्रचार-प्रसार की राजनीति करते हैं और झूठी घोषणाएं करतेहैं। कहेंगे कि हम मजदूरों को इतना पैसा दे रहे हैं जबकि सबने देखा है प्रवासी मजदूर भटकते रहे और किसी को कुछ नहीं मिला।




Leave a Reply