-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कमल नाथ को हनीट्रेप की एसआईटी का नोटिस, राजनीतिक बवाल मचा
बहुचर्चित हनीट्रेप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को इंदौर पुलिस की एसआईटी ने बयान देने के लिए नोटिस जारी कर राजनीतिक हलकों में हंगामा खड़ा कर दिया है। एसआईटी ने कमल नाथ से पेनड्राइव की मांग की है।
कमल नाथ सरकार के दौरान तीन महिलाओं सहित कई लोगों के गिरोह का पर्दाफाश हुआ था जिसमें सरकारी अफसरों व नेताओं के सहारे महिलाओं द्वारा करो़ड़ों रुपए के काम कराए गए। इस हनीट्रेप मामले में तीन महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद जांच एसआईटी को सौंप दी गई थी जिसकी जांच धीमी रफ्तार से चल रही है। पिछले दिनों पूर्व मंत्री उमंग सिंघार की महिला मित्र के सुसाइड करने के बाद जब पुलिस की जांच उनके इर्दगिर्द घूमने लगी तो कमल नाथ ने यह बयान दिया था कि सरकार ध्यान रखे कि उनके पास भी हनीट्रेप की पेनड्राइव है। इस बयान के बाद एसआईटी ने कमल नाथ से पेनड्राइव की मांग करने के लिए नोटिस दिया है।
इस नोटिस के बाद कमल नाथ ने मुरैना दौरे के दौरान सरकार को चेताया कि वह पेनड्राइव केवल उनके पास नहीं बल्कि प्रदेश के कई लोगों के पास है। मीडिया में भी कई पत्रकारों के पास पेनड्राइव है।




Leave a Reply