-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कमल नाथ के साथ पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक
पूर्व मुख्यमंत्री व पीसीसी अध्यक्ष कमल नाथ के साथ मप्र पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक हुई जिसमें पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ कई कार्यकर्ता भी थे। कमल नाथ के निवास पर हुई इस बैठक में 24 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप चुनावों में पिछड़ा वर्ग की भागीदारी की रणनीति बनाई गई।
म.प्र. कांग्रेस कमेटी के महासचिव पवन कुमार पटेल के नेतृत्व में पीसीसी के पिछड़ा वर्ग विभाग के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कमल नाथ ने कहा कि कांग्रेस के छोटे से छोटे कार्यकर्ता के स्वाभिमान व सम्मान की रक्षा होगी। सभी को सुना जायेगा तथा सभी को जिम्मेदारी दी जाएगी। उप चुनाव में कांग्रेस सरकार के कामों को जनता के बीच लेकर जाना है और बताना है कि बहुत कम समय मिलने के बाद सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखकर काम किया। पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण के कांग्रेस सरकार के फैसले को ओबीसी मतदाताओं के सामने रखने को कहा। पवन कुमार पटेल ने कहा कि जिन जिलो में चुनाव है वहा हमारे पिछड़े वर्ग विभाग के पदाधिकारी गाँव,मोहल्लो, चौराहों पर छोटी छोटी नुक्कड़ सभा तथा चाय चौपाल चर्चा के कार्यक्रम करेगा। इसके माध्यम से कमलनाथ सरकार के कामो तथा भाजपा के झूठ और फरेब को तथा जो गद्दार धोखा दे कर गए है उनकी हकीकत को आम जनता के सामने ले कर जायेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से दीपक सिंह चौहान जिला अध्यक्ष मंदसौर, राजेंद्र सिंह गुर्जर मेहगांव भिंड महासचिव म.प्र. कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग, लोकमान कुशवाह सदस्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार मंडल, विजय कटियार महासचिव पिछड़ा वर्ग इंदौर, राजेश यादव अध्यक्ष इंदौर लोकेन्द्र गुर्जर अध्यक्ष ग्वालियर, देवव्रत यादव सवेर प्रभारी, हदीप सिंह गुर्जर ग्वालियर ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष, राजवीर सिंह पटेल उपाध्यक्ष, आशीष पाटीदार खरगोन रवीन्द्र यादव महासचिव, श्यामवीर प्रजापति महासचिव, कैलाश यादव, शिव यादव अध्यक्ष अशोकनगर, अलीम खान रायसेन सहित पिछड़ा वर्ग कांग्रेस म. प्र. के विभिन्न जिलों से साथीयो ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त करें।




Leave a Reply