-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया: नरेंद्र सिंह तोमर
प्रदेश में सरकार कमलनाथ नहीं बल्कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की जनता बनाएगी। अंचल में जिसके साथ भीड़ है, जिसने विकास किया है, जिसको लोग सुनना चाहते हैं, जिसको पसंद करते हैं, उसी को वोट देंगे और उसी की सरकार चुनेंगे। कमलनाथ सरकार ने 15 महीनों में प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया है। कमलनाथ सरकार ने शिवराज सरकार की जनहित वाली सभी योजनाओं को बंद कर प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है।
यह बात केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने मुरैना जिले के अंबाह और पोरसा नगर में आयोजित रोड शो के दौरान कही। रोड शो में शामिल अभिनेता श्री राजपाल यादव ने जनता से आग्रह किया कि तीन तारीख को कमल के सामने वाला बटन दबाएं और पार्टी प्रत्याशी को जिताएं।
केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित गरीबों के हित में शिवराज सरकार द्वारा लागू की गई तमाम योजनाओं को बंद कर दिया था। अब मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने उन्हें दोबारा शुरू किया है। श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने गरीबों, मजदूरों, किसानों के साथ वादाखिलाफी कर उन्हें ठगने का काम किया। किसानों का कर्जा माफ नहीं किया, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया। उन्होंने कहा कि चंबल एक्सप्रेस वे की शुरुआत शिवराज सरकार ने की थी, जिसे कमलनाथ की सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया और केंद्र को जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव ही नहीं भेजा। शिवराज सरकार ने आते ही जमीन का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने इस योजना के लिए 8.30 हजार करोड़ की मंजूरी भी दे दी है। अगले एक माह में इसके लिए भूमिपूजन कर दिया जाएगा।
अंबाह, पोरसा में हुआ मेगा रोड-शो, स्वागत के लिए उमड़ी भीड़
केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और फिल्म अभिनेता श्री राजपाल यादव, श्री हेमंत पाण्डे ने भाजपा प्रत्याशी श्री कमलेश जाटव के समर्थन में रविवार को अंबाह एवं पोरसा नगर में रोड-शो किया। रोड-शो में केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जहां शिवराज सिंह जी की सरकार को स्थायित्व देने और विकास के लिए भाजपा को वोट देने का आग्रह किया, तो वहीं अभिनेता श्री राजपाल यादव एवं हेमंत पाण्डे ने फिल्मी अंदाज में मतदाताओं से कमल के फूल को सेट करने की अपील की। रोड-शो का अनेकों जगहों पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने पुष्पवर्षा, कर एवं पुष्पहारों से स्वागत किया।
अंबाह में जयदेवी गार्डन से शुरू हुआ रोड शो
अंबाह नगर में केंद्रीय मंत्री श्री तोमर का रोड-शो पोरसा रोड स्थित जयदेवी गार्डन से शुरू हुआ। जिसके बाद पिनाहट चौराहा, जग्गा चौराहा से होता हुआ मुरैना रोड तिराहा पहुंचा, यहां से रोड-शो मुख्य बाजार में माता के मंदिर पहुंचा, जहां रोड-शो का समापन हुआ। रोड शो में भाजपा प्रत्याशी कमलेश जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, अग्रवाल महासभा के संरक्षक एवं प्रसिद्ध उद्योगपति रमेश गर्ग, जिनेश जैन, प्यारे सिंह तोमर, विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया, अनूप सिंह, मीडिया प्रभारी नीरज सिंह भदौरिया सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।
पोरसा में हुआ दो किमी लंबा रोड-शो
केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने अभिनेता राजपाल यादव और हेमंत पांडे के साथ पोरसा में रोड-शो किया। दो किमी लंबे रोड-शो का शुभारंभ पोरसा बस स्टैण्ड से हुआ। बरगद चौराहा, खण्डा रोड, सब्जी मण्डी, अटेर रोड से होते हुए रोड-शो अटेर चौराहा पहुंचा, जहां समापन हुआ। रोड-शो में भाजपा जिला जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, प्रत्याशी श्री कमलेश जाटव, प्रताप सिंह तोमर, रामकुमार गुप्ता, अरुण गुप्ता, अरविंद तोमर, साहब सिंह तोमर, मुन्ना सिंह तोमर, जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह भदौरिया सहित भाजपा के मण्डल, मोर्चा एवं अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल थे।———————————————-मध्यप्रदेश अब बंटाढार-अक्षम नहीं, हर क्षेत्र में सक्षम-मालदार प्रदेश हैहां… ये चुनाव है में बोले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री रजनीश अग्रवाल
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल में विकास और कल्याण के काम तो होते नहीं थे, लेकिन विनाश, भ्रष्टाचार का बोलबाल खूब था। 2003 से पहले मध्यप्रदेश की पहचान बंटाढार प्रदेश के रूप में होती थी। प्रदेश के उपर इतनी देनदारियां थीं कि कुल राजस्व आय का 21 प्रतिशत तो देनदारों के ब्याज चुकाने में ही चला जाता था। प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा और उद्योगों की स्थिति बेहद दयनीय थी। 2003 के बाद जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश के नक्शे में विकास की लकीरें खीचीं गईं। आज मध्यप्रदेश की पहचान बंटाढार नहीं मालदार प्रदेश के रूप में होती है। आज प्रदेश हर क्षेत्र में अक्षम नहीं, बल्कि पूरी तरह से सक्षम राज्य है। ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री रजनीश अग्रवाल ने हां… ये चुनाव है कार्यक्र्रम को संबोधित करते हुए कही।
श्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने अक्टूबर 2019 में यह स्वीकार करने के साथ-साथ प्रचारित भी किया कि मध्यप्रदेश के निर्यात का सबसे अधिक 27.6 प्रतिशत हिस्सा फार्मास्यूटिकल क्षेत्र से होता है। मध्यप्रदेश में तेजी के साथ फार्मास्यूटिकल कंपनियां बढ़ रहीं हैं। धागे से लेकर कपड़े तक के मामले में मध्यप्रदेश एक बेहतरीन हब के रूप में देश-दुनिया के सामने उभरा है। देश में सबसे अधिक 1200 से ज्यादा रेडिमेट गारमेंट की यूनिट इंदौर में स्थापित हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ही स्वीकार किया था कि मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल की वेल्यू चैन स्थापित है। अनाज, दलहन और तिलहन के मामले में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि देश में दुग्ध उत्पादन के मामले में मध्यप्रदेश पांचवे नंबर पर है और कॉटन उत्पादन में मध्यप्रदेश देश का पांचवा सबसे बड़ा राज्य है। मध्यप्रदेश में 300 से अधिक समृद्ध और संपन्न कंपनियां कारोबार कर रही हैं। प्रदेश में सबसे बेहतरीन रोड नेटवर्क है। कमलनाथ ने एमएसएमई की जितनी समस्याएं थीं उनको रामभरोसे छोड़ दिया। उनको मेग्नीफिसेंट मध्यप्रदेश समिट में आमंत्रित नहीं किया, क्योंकि कमलनाथ तो अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ देने चले थे। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने किसानों, युवाओं, गरीबों, बुजुर्गों को ठगा और सत्ता में आने के बाद संविधान को भी ठगने का काम किया है। नागरिकता संशोधन विधेयक के समय भोपाल की सड़कों पर देश के संविधान और प्रधानमंत्री को गाली देकर नारे लगाए। उनकी सरकार में अधिकारियों ने जनता को थप्पड़ जड़े। इंदौर में धरने के कारण ही कोरोना का संक्रमण फैला था। हिंसा फैलाने वालों पर कमलनाथ सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की। उज्जैन में महाकाल मंदिर का रास्ता रोकने का काम किया। जब पुलवामा में आतंकी हमला हुआ तो उन्होंने भारत सरकार, सेना और समाज को लांछित करने का काम किया।
कांग्रेस वीर जवानों का अपमान भी किया-
श्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि ग्वालियर-चंबल की भूमि साहस और शौर्य की भूमि है। वहां की धरती के सबसे अधिक युवा भारतीय सेना में सैनिक हैं। कांग्रेस ने सैनिकों और उनके परिवारों का अपमान किया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस का जो नेता आतंकवाद का समर्थन करता है उसे कमलनाथ विधायक और स्टार प्रचारक बनाते हो, क्योंकि उनका चरित्र और व्यवहार भी इसी प्रकार का रहा है। केंद्रीय मंत्री रहते हुए जिस प्रकार से कमलनाथ ने देश को छला है उसे देश की जनता कभी नहीं भूल सकती है। कमलनाथ ने परंपरागत उद्योगों को बंद करने का काम किया। कांग्रेस ने केवल देश के साथ गद्दारी करने का काम किया है। किसान, सेना, सरकार, समाज, युवा, महिलाओं सभी के साथ गद्दारी की है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ कहां पैदा हुए, कहां पले, कहां पढ़े और यहां मध्यप्रदेश को चारागाह बनाने आ गए। लेकिन किसान का बेटा संवेदनशीलता के साथ सबके साथ चलता है, कृषि विकास करता है, गरीबों का विकास करता है, जनकल्याणकारी योजनाएं चलाता है। उन्होंने कहा कि 3 नवम्बर को कांग्रेस की सोच और मानसिकता को कुचलने का काम प्रदेश की जनता को करना है। यह चुनाव विकसित मध्यप्रदेश और बंटाढार मध्यप्रदेश के बीच है। आज स्थापना दिवस पर संकल्प लेकर 3 नवम्बर को वोट डालना है कि कांग्रेस पलटकर मध्यप्रदेश में कभी ना आ सके।




Leave a Reply