-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कमलनाथ व दिग्विजय अब समय है आदिवासियों का ऋण चुकाने का: नरोत्तम
प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू का समर्थन करने की विनम्र अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी समय आदिवासी वर्ग ने कांग्रेस को बहुत सहयोग किया है अब समय है कांग्रेस इस वर्ग का ऋण चुकाए।
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश एक नया इतिहास लिखने जा रहा है । देश के सर्वोच्य पद पर पहली बार कोई आदिवासी बहन सुशोभित होने जा रही है। मेरा कमलनाथ-दिग्विजय सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायकों से विनम्र अपील है कि राष्ट्र निर्माण के इस नवीन अध्याय के महायज्ञ में अपनी आहूति दे और श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का अमूल्य मत दे।
गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि आदिवासी वर्ग ने कांग्रेस को लंबे समय तक सहयोग किया। दिग्विजय सिंह आप अविभाज्य मध्य प्रदेश के दस साल तक मुख्यमंत्री रहे ,लोकसभा,विधानसभा के सदस्य रहे। अब आप राज्यसभा के सम्मानित सदस्य है। कमलनाथ जी आप मुख्यमंत्री रहे,नो बार आदिवासी बाहुल्य छिन्दवाड़ा से लोकसभा सदस्य और अभी वर्तमान में विधानसभा सदस्य है ।आज समय है कि आप दोनों अपने राजनेतिक केरियर में आदिवासी वर्ग के योगदान का ऋण चुकाए।




Leave a Reply