-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
कमलनाथ भारत जोड़ो पदयात्रा में पैदल नजर नहीं आएंगेः नरोत्तम मिश्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर शिवराज सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि जब गांधी का कोई व्यक्ति आएगा तो उसमें सबकी मजबूरी होती है, जाना। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ उस पदयात्रा में भी मगर पैदल नजर नहीं आएंगे।
मिश्रा ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ की तुलना नहीं हो सकती। शिवराज 15 साल के मुख्यमंत्री हैं और वे 15 महीने के सीएम थे। कमलनाथ के समय मंत्रालय दलालों का अड्डा हो गया था। शिवराज जननायक हैं। आपदा की घड़ी में वे लोगों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। बाढ़ आई तो लबालब नदियों में पहुंचे। कोरोना काल में शिवराज सिंह चौहान ने लगातार कई घंटे तक काम किया।
टुकड़ा टुकड़ा गैंग को कन्हैयालाल, अंकिता की हत्या दिखाई नहीं देती
मंत्री मिश्रा ने कहा कि शबाना आजमी, जावेद अख्तर, नसीरुद्दीन शाह ये टुकड़ा टुकड़ा गैंग है और इसे न राजस्थान की कन्हैयालाल की हत्या दिखाई देती और न दुमका की अंकिता को जिंदा जलाकर मार देने की घटना दिखती है। यह गैंग अवार्ड वापसी गैंग है औऱ इनकी घटिया मानसिकता को प्रदर्शित कता है। इन्हें सभ्य और धर्मनिरपेक्ष कैसे कहा जाए यह एक यक्ष प्रश्न है।




Leave a Reply