-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
कमलनाथ बताएं ग्वालियर अंचल के लिए एक कौन-सा काम कियाः नरोत्तम मिश्रा
कमलनाथ ही पूरी तरह कांग्रेस है, कमलनाथ ही कांग्रेस का विस्तारक है, प्रचारक है, नेता प्रतिपक्ष है, प्रदेश अध्यक्ष है और पूर्व मुख्यमंत्री है, बाकी सब साफ है। ग्वालियर चंबल में कांग्रेस का कोई नेता नहीं बचा है। दिग्विजय सिंह, केपी सिंह, गोविंद सिंह यह लोग कौनसी माद में विश्राम कर रहे हैं। यह बात आज ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कही।
उन्होंने कहा कि कमलनाथ अपने 15 माह के शासनकाल में उन्होंने अंचल को 15 मिनिट भी नहीं दिया। उन्होंने यह भी पूछा कि कमलनाथ ने 15 महीने में ग्वालियर चंबल क्षेत्र के विकास के लिए एक कौन सा काम किया है? हां चंबल एक्सप्रेस-वे को रोकने का अपराध जरूर किया।
उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी यह ग्वालियर चंबल अंचल की जनता है, यह सब बातों का ध्यान रखती है। 3 नवंबर को होने वाले मतदान के दिन क्षेत्र का मतदाता कमलनाथ को इसका जवाब भाजपा के पक्ष में मतदान कर बता देगा। वहीं एक सवाल के जवाब में कि चुनाव आयोग कांग्रेस के दवाब में काम कर रहा है,क्योंकि दतिया में जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण किया गया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता के दौरान प्रशासन चुनाव आयोग के अधीन काम करता है। हम कांग्रेस की तरह आरोप लगाने वाले नहीं है, कांग्रेस के नेता दिख रही हार को देख आरोप लगाने लगते हैं कि एवीएम खराब है और प्रशासन भाजपा के साथ है। हम यह कहते हैं कि जनता जनार्दन भाजपा के साथ है। वहीं उन्होंने कांग्रेस के एक नेता कि अमर्यादित टिप्पणी पर कहा कि गरीब के घर पैदा होना क्या पाप है, गुनाह है, हमारे यहां छोटे से व्यक्ति के यहां पैदा हुआ व्यक्ति अपने परिश्रम से उपर जाता है और उनके यहां बडे़ परिवार में पैदा हुआ व्यक्ति नीचे आता है।
उन्होंने कहा कि कमलनाथ अपने मुख्यमंत्री के 15 माह के कार्यकाल में तीस दिन भी वल्लभ भवन नहीं बैठे, कमलनाथ झूठ कितनी ईमानदारी से बोलते हैं यह बात प्रदेश की जनता अच्छी तरह समझती है। वह बातें माफिया की करते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में माफियाराज उन्होंने ही बढ़ाया। यह मैं नहीं कह रहा हूं यह उनके नेता उमंग सिंघार ने उनके मुख्यमंत्री काल के दौरान आरोप लगाया था। न तो कमल नाथ न दिग्विजय सिंह ने, न ही उमंग सिंघार ने इसका खंडन किया है। देश में लिखित में झूठ बोलने वाली पार्टी एकमात्र कांग्रेस है। हमेशा समाज को तोड़ने की मानसिकता कांग्रेस की रही है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि हम कांग्रेस को क्यों खत्म करेंगे, जिसके नेता देश में राहुल गांधी और प्रदेश में कमलनाथ हो। भाजपा के विरोध में कांग्रेस, सपा, शिवसेना, माकपा, भाकपा लूटखा एवं बेचखा सब एक हो रहे हैं। इन चुनावों में कांग्रेस का सूफड़ा साफ है, कांग्रेस बुरी तरह पराजित हो रही है। जैसे-जैसे उपचुनाव नजदीक आ रहे हैं, भाजपा का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और कांग्रेस का ग्राफ उतनी ही तेजी से नीच गिर रहा है। हम जनता से जो वचन करते हैं, वह पूरा करते हैं और कांग्रेस काल्पनिक बातें करती है।
उन्होंने कहा कि कमलनाथ कहते थे कि हमारी सरकार पांच साल चलेगी, चली क्या? कमलनाथ कहते थे कि 15 अगस्त को झंडा वंदन लाल परेड ग्राउंड पर करेंगे, किया क्या? हम सीएम हाउस में कैबिनेट करेंगे, हुई क्या?उन्होंने दलबदल के एक सवाल पर कहा कि कमलनाथ ने अपने मुख्यमंत्री काल में भाजपा के एक विधायक को अपने बगल में बिठाया था, तब मैंने कहा था कि शुरू आपने किया है, खत्म हम करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश के मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर, जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, वरिष्ठ नेता श्री जयसिंह कुशवाह, प्रदेश के सहमीडिया प्रभारी श्री उदय अग्रवाल, वार्ताकार श्री आशीष अग्रवाल, श्रीमती नीरू ज्ञानी,संभागीय मीडिया प्रभारी श्री पवनकुमार सेन उपस्थित थे।




Leave a Reply