-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कमलनाथ ने पोषण आहार घोटाले में सीएम से नैतिकता के आधार पर मांगा इस्तीफा
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पोषण आहार को लेकर कैग की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार का पोषण आहार घोटाला अभी सामने आ गया है और कैग रिपोर्ट में साफ हो गया है कि इसमें किस प्रकार भ्रष्टाचार किया गया है। यह घोटाला जब हुआ उस समय सीएम के पास ही यह विभाग था। विधानसभा में यह सब मुद्दे उठाए जाएंगे।
कमलनाथ ने आज पीसीसी में मीडिया से चर्चा में यह मांग की। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार में भ्रष्टाचार की व्यवस्था बनी हुई है। पंचायत से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार की व्यवस्था बनी हुई है। भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आ रहे हैं, उसे हम समय-समय पर उजागर करेंगे। कमलनाथ ने आशंका जाहिर की कि लगता है कि शिवराज सरकार में अगले 12 महीने घोटालों के रहेंगे।अगला साल ईयर ऑफ घोटाला रहेगा। पिछले 18 वर्ष से इन्होंने घोटालो का सिस्टम बनाया हुआ है, उसकी पोल आज खुल रही है, इसका रोज खुलासा हो रहा है।
आरोप पत्र बन रहा है समय पर जारी करेंगे
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पार्टी शिवराज सरकार के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर रही है और वचन पत्र भी बन रहा है। समय आने पर जारी किए जाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि वे उसमें शामिल हुए या नहीं, तो बीजेपी के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। उऩके पास समन्वय की जिम्मेदारी है जिसे वे निभा रहे हैं।




Leave a Reply