-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
कमलनाथ ने कहा भाजपा के पास सिर्फ पुलिस, पैसा, प्रशासन
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को फिर पत्रकारों से चर्चा की और आज कहा कि भाजपा के पास केवल पुलिस, पैसा और प्रशासन है। इसके अलावा उनके पास कुछ नहीं है। कांग्रेस ने 34 प्रकोष्ठ बनाए हैं जिससे समाज के हर प्रकार के लोगों से जुड़ा जा सके।
कमलनाथ ने एकबार फिर महिला बाल विकास का पोषण आहार मामला उठाया। उन्होंने कहा सीएजी ने 12 अगस्त को पोषण आहार रिपोर्ट सरकार को भेजकर जवाब मांगा था। मगर सरकार ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया क्योंकि सरकार के पास जवाब देने के लिए कुछ है ही नहीं।
कमलनाथ ने उमा भारती के बयान को सच बताया
पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती के प्रदेश में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बिगड़ने के बयान पर कमलनाथ ने कहा कि वे सच कह रही हैं। मध्य प्रदेश में सामाजिक न्याय की गड़बड़ी है। आज सामाजिक न्याय की बहुत बड़ी आवश्यकता है। एमपी ऐसा प्रदेश है ,जहां इतनी जातियाँ और समाज हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को कई लोग चुनौती दे रहे हैं और चुनाव तक देखिये कितने लोग और चुनौती देंगे। खुदकुशी मामले में टास्क फोर्स को भाजपा एक इवेंट बताया। जबलपुर के छापे पर उन्होंने कहा कि यदि कोई गलत काम करता है तो कार्रवाई की जाना चाहिए, फिर चाहे वह कोई धर्म का हो।




Leave a Reply