-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
कमलनाथ ने कहा कि हमने किसी विधायक को न हरी झंडी दी न लाल झंडी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में शुरू होने की पूर्व संध्या पर बुरहानपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस के 80 विधायकों को विधानसभा चुनाव के लिए हरी झंडी दिए जाने की खबरों का खंडन किया. कमलनाथ ने कहा कि ना तो उन्होंने हरी झंडी दी है ना लाल झंडी. नाथ ने उन्हें दी गई धमकी को लेकर कहा कि वह इस तरह की धमकियों से नहीं डरते और इस संबंध में पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है.
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में शुरू होने के पहले, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आईसीसी के प्रदेश प्रभारी महासचिव जयप्रकाश अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह की मौजूदगी में कमलनाथ में पत्रकारों को यात्रा के बारे में विस्तार से बताया. कमलनाथ ने कहा कि प्रियंका गांधी बुधवार की शाम को इंदौर पहुंचेंगे उनके साथ उनके बच्चे भी हैं 126 नवंबर को वापस नौटंकी इस दौरान वे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी. भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में 380 किलोमीटर मार्ग पर रोजाना एक दिन एक समूह के लिए समर्पित रहेगा.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि उनकी 50 साल के राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी भी भारत जोड़ो यात्रा जैसी यात्रा नहीं देखी लोगों में इसके प्रति काफी उत्साह है मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से यह उत्तर भारत में प्रवेश करेगी और मध्यप्रदेश पहला हिंदीभाषी प्रदेशों का जहां भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करेगी और 11 दिन मध्यप्रदेश में बिताने के बाद राजस्थान पहुंचेगी.




Leave a Reply